Moradabad Fire: जैसे ही माचिस जलाई पूरे घर में लग गई आग, सिलेंडर लीक होने से घरेलू सामान जलकर खाक
मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के गांव हरियाना में सिलेंडर लीक के कारण एक घर में आग लग गई। रामवीर सिंह की पत्नी पूजा जैसे ही दूसरा सिलेंडर लगाकर माचिस जलाई लीकेज के कारण आग लग गई और पूरे घर में फैल गई। आग लगने से घर में रखा अनाज कपड़े चारपाई और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में पूजा भी झुलस गई।

जागरण संवादददाता, मुरादाबाद। कुंदरकी क्षेत्र के गांव हरियाना में सिलेंडर लीकज होने से घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का सामान जल गया। गांव निवासी रामवीर सिंह का रविवार को सुबह सिलिंडर खत्म हो गया था।
दूसरा सिलेंडर लगाया था
उनकी पत्नी पूजा ने दूसरा सिलिंडर लगाने के बाद जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस जलाई तो पहले से ही लीकेज हो रही गैस ने आग पकड़ ली। इसके बाद रसोई में आग लग गई। रसोई के बाद आग पूरे घर में फैल गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। जब तक आग पर काबू पाते तब घर में रखा अनाज, पकड़े, चारपाई व अन्य सामान जल गया। आग बुझाने के चक्कर में पूजा भी झुलस गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।