विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवध असम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मुरादाबाद में हटाया गया कोच, लखनऊ में लगेगा नया कोच

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Thu, 27 Jan 2022 01:35 PM (IST)

Fire in Avadh Assam Express Train लालगढ़ से डिब्रूगढ् जा रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में आग ...और पढ़ें

अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी थ्री कोच से धुआं उठने के बाद उसे अलग कर दिया गया।
अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी थ्री कोच से धुआं उठने के बाद उसे अलग कर दिया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। Fire in Avadh Assam Express Train : लालगढ़ से डिब्रूगढ् जा रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में आग लग गई। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी ट्रेन के एसी थ्री कोच से धुआं उठता देख रेल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में ट्रेन को मुरादाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा किया गया और तुरंत सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। इसके बाद रेलवे स्टाफ ने कोच को ट्रेन से काटकर अलग कर दिया और कोच में सफर करे 52 यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट कर दिया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टे्रन को रवाना किया गया। लखनऊ में नया कोच लगाकर उसमें यात्रियों को शिफ्ट किया जाएगा।

लालगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस के एसी थ्री टायर कोच में गुरुवार को मुरादाबाद के नजदीक शार्ट सर्किट से चिंगारी उठने लगी। चिंगारी उठते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद कोच अटेंडेंट को सूचना दी गई। कोच अटेंडेंट ने तत्काल कोच की आपूर्ति कट कर दी। जिस समय यह घटना हुई उस समय ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर में खड़ी हुई थी। इसके बाद करीब 11:40 बजे ट्रेन को मुरादाबाद स्टेशन पर लाया गया। यहां कोच को काट कर ट्रेन से अलग कर दिया गया। कोच में सवार 52 यात्रियों को अन्य डिब्बों में बैठाने के बाद 1:15 बजे ट्रेन रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक अवध अस्थाना ने बताया कि कोच से चिंगारी निकली थी। लेकिन उस समय ट्रेन के यार्ड में खड़ी होने के कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। लखनऊ में दूसरा एसी कोच जोड़कर सभी यात्रियों को उसमें बैठाया जाएगा।