Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में नशे में धुत युवकों ने कर दी दोस्‍त की हत्‍या, आठ माह पहले ही हुई थी शादी

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Sat, 04 Dec 2021 05:59 AM (IST)

    तीनों एक साथ स्मैक और सुल्फा का नशा करते थे। तीनों एक बाइक से घर से निकले थे। लेकिन रात करीब नौ बजे दोनों दोस्त घर के बाहर अजीम को गंभीर हालत में छोड़कर भाग गए थे। पर‍िवार के लोग अस्‍पताल लेकर तो वहांं मृत घोषित कर द‍िया गया।

    Hero Image
    ठाकुरद्वारा के फरीदनगर में हत्याकांड को दिया गया अंजाम।

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। दो दोस्तों ने मिलकर नशे की हालत में अपने तीसरे साथी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीओ ठाकुरद्वारा डाॅ.अनूप कुमार सिंह ने बताया मृतक के साथ ही दोनों युवक नशे के आदी थी। नशे के दौरान ही दोनों से किसी बात पर बहस हो गई थी,  जिसके बाद लाठी और डंडे से युवक को पीटा गया था। इस मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठाकुरद्वारा के फरीदनगर निवासी शमीम मजदूरी करता है। उसने बताया कि उसके बेटे अजीम का गांव के निवासी मोहसिन उर्फ़ गुज्जर व सईद के साथ दोस्ती है। तीनों एक साथ स्मैक और सुल्फा का नशा करते थे। गुरुवार शाम को तीनों एक बाइक से घर से निकले थे। लेकिन रात करीब नौ बजे दोनों दोस्त घर के बाहर अजीम को गंभीर हालत में छोड़कर भाग गए थे। स्वजन ने देखा तो उसकी हालत गंभीर थी, वहीं शरीर पर चोट के निशान थे। पिता शमीम ने अन्य रिश्तेदार को बुलाकर गंभीर हालत में बेटे को काशीपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। डाक्टरों ने जांच के बाद अजीम को मृत घोषित कर दिया। गांव लौटने के बाद पिता शमीम ने थाने जाकर आरोपित दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या करने के मामले में तहरीर दी।

    बेरहमी से पिटाई, लिवर फटने से हुई मौत : अजीम के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद देर शाम रिपोर्ट सामने आ गई। डाक्टरों के मुताबिक अजीम की बर्बरता से लाठी और डंडे से पिटाई की गई है। इससे लिवर और आंत फटने से खून का रिसाव अंदर अत्यधिक हो गया था। इसी कारण से उसकी मौत हो गई। पूरे शरीर में गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

    आठ माह पहले हुई थी शादी, परिवार में सबसे बड़ा : पिता शमीम ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार में सबसे बड़ा अजीम था। आठ माह पहले ही उसकी मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के खड़कपुर निवासी अख्तर अली की बेटी आमना के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि बेटा भी मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। उसे अक्सर नशेबाज दोस्तों से दूर रहने के लिए मना करता था, लेकिन वह नहीं मानते थे। आज उसी का खामियाजा उसे जान देकर भुगतना पड़ा है।

    एक युवक की पीट-पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में दो आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई है।

    विद्यासागर मिश्र,एसपी देहात