Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat की तरह दौड़ेगी डबल डेकर ट्रेन, 160 की होगी रफ्तार; लखनऊ से आनंद विहार तक संचालन

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 11:39 AM (IST)

    Vande Bharat And Double Decker Train आरामदायक सफर कराने में विफल रहने के कारण डबल डेकर ट्रेन यात्रियों की पसंद नहीं बन सकी है। रेलवे अब इसे वंदेभारत की तरह तेज रफ्तार दौड़ने वाली बनाने जा रहा है। इसकी सीट भी आरामदायक बनाई जाएगी। एक ट्रेन में अधिक से अधिक यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने के लिए डबल डेकर ट्रेन का 2015 में संचालन शुरू किया गया था।

    Hero Image
    Vande Bharat की तरह दौड़ेगी डबल डेकर ट्रेन, 160 की होगी रफ्तार; लखनऊ से आनंद विहार तक संचालन

    प्रदीप चौरसिया, मुरादाबाद। आरामदायक सफर कराने में विफल रहने के कारण डबल डेकर ट्रेन यात्रियों की पसंद नहीं बन सकी है। रेलवे अब इसे वंदेभारत की तरह तेज रफ्तार दौड़ने वाली बनाने जा रहा है। इसकी सीट भी आरामदायक बनाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    20 ट्रेन बनाने के लिए 89 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। एक ट्रेन में अधिक से अधिक यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने के लिए डबल डेकर ट्रेन का 2015 में संचालन शुरू किया गया था।

    मुरादाबाद होकर लखनऊ-आनंद विहार भी एक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। सीट आरामदायक नहीं होने से यात्री इसमें सफर करना पसंद नहीं करते हैं। इस वजह से ट्रेन में काफी सीट खाली रहती हैं। लिहाजा कई प्रस्तावित मार्गों पर इस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है।

    दोनों ओर लगाए जाएंगे इंजन

    वंदेभारत को लेकर यात्रियों की दिलचस्पी अधिक होने के कारण रेलवे डबल डेकर को भी इसकी तरह ही बनाने जा रहा है। डबल डेकर में दोनों ओर इंजन लगाने का निर्णय लिया गया है। पुराने कोच के स्थान पर लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) कोच तैयार किए जाएंगे। इस कोच की लंबाई भी बढ़ जाएगी।

    सीट की संख्या बढ़ाने के साथ सीटों को सुविधाजनक बनाया जाएगा। जिससे यात्री आराम से बैठकर सफर कर पाएंगे। इस ट्रेन भी 160 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जा सकेगा।

    सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि नई ट्रेन बनाने व संचालन करने का काम रेलवे बोर्ड द्वारा कराया जाता है। नई डबल डेकर ट्रेन बनाने के लिए बजट आवंटित किया जा चुका है।

    इसे भी पढ़ें: देश में पहली बार BHU से मुस्लिम महिला ने PM मोदी पर की PHD, बताया- मुस्लिमों के हैं हितैषी हैं प्रधानमंत्री