Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम ने चेक किया गन्ना क्रय केंद्र का कांटा, सामने कराई तौल

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 18 Nov 2021 02:50 AM (IST)

    बुधवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने दीवान शुगर मिल अगवानपुर के क्रय केंद्र पहुंचे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    डीएम ने चेक किया गन्ना क्रय केंद्र का कांटा, सामने कराई तौल

    मुरादाबाद, जेएनएन: बुधवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने दीवान शुगर मिल अगवानपुर के गन्ना क्रय केंद्र भीकनपुर का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पहुंचते ही सबसे पहले कांटे को खाली कराया तो शून्य आया। इसके बाद गन्ना लेकर आए किसान विशंभर की गाड़ी का वजन कराया तो भी कांटा सही मिला। डीएम ने कहा कि वह नियमित क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भरी गाड़ी का वजन कराया तो 26.35 क्विटल निकला। कांटे पर दो क्विटल के बांट रख कर जांच की गई तो कुल वजन 28.35 क्विटल आया। कांटा सही मिलने के बाद उन्होंने किसानों से पर्ची की जानकारी की। किसानों ने डीएम को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से मिली पर्चियां दिखाईं। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी से ईआरपी सिस्टम पर विस्तृत चर्चा की। चीनी मिल के प्रबंधक से गन्ना प्रजातियों के विस्थापन के प्रयासों, चीनी मिल की पेराई क्षमता की वृद्धि के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि भीकनपुर गन्ना क्रय केंद्र पर 800 से 1000 क्विटल गन्ने इंडेंट प्रतिदिन दिया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी अजय पाल सिंह ने कहा कि अधिकांश कृषक अगैती प्रजाति के गन्ने 0238 की बुवाई कर रहे हैं। चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ा दी गई है। मिल में उत्पादित बगास के संबंध में भी डीएम ने जानकारी की। चीनी मिल प्रतिनिधि ने बताया कि बगास को 225 रुपये प्रति क्विटल में बेचकर उसका उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार किया जा रहा है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं की जा रही है।