विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीएम अनुनय झा ने चलाई तबादला एक्सप्रेस: सात एसडीएम के तबादले, तीन को मिली नई जिम्मेदारी

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:50 AM (GMT+05:30)

डीएम अनुनय झा ने मुरादाबाद में सात उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है, जिसमें नए तैनात अधिकारियों को ...और पढ़ें

मुरादाबाद के डीएम हैं अनुनय झा।

मुरादाबाद के डीएम हैं अनुनय झा।

HighLights

  1. डीएम अनुनय झा ने मुरादाबाद में सात एसडीएम के तबादले किए

  2. नए तैनात अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं

  3. कुछ अधिकारियों को उनके पदों के साथ अतिरिक्त प्रभार मिले

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। डीएम अनुनय झा ने सात उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें नए तैनात होकर आए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कुछ अधिकारियों के पास अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। बिलारी में तैनात न्यायिक एसडीएम वेद प्रकाश पांडेय को अपर उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है। उन्हें सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और पीओ नेडा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

कृष्ण राज सिंह को एसडीएम मुख्यालय की जिम्मेदारी

न्यायिक एसडीएम कांठ अभिषेक कुमार सिंह के पास निर्वाचन प्रभारी और अधिशासी अधिकारी उमरी कला का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। नवागत उप जिलाधिकारी कृष्ण राज सिंह को एसडीएम मुख्यालय बनाया गया है। उन्हें मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

डॉ. वंदना मिश्रा को एसडीएम मुख्यालय के साथ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का भी प्रभार

नवागत संदीप कुमार तिवारी को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम बनाया गया है। उनके पास अधिशासी अधिकारी कुंदरकी का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय स्निग्धा चतुर्वेदी के पास अगवानपुर के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। डॉ. वंदना मिश्रा को एसडीएम मुख्यालय के साथ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सहायक कलेक्टर शक्ति दुबे को न्यायिक एसडीएम बिलारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के आगरा में 1.83 लाख लोगों का राशन रुका, ई-केवाईसी न कराने पर कार्रवाई

यह भी पढ़ें- एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, BLO-वोटर कार्ड और बूथ की पूरी जानकारी; आगरा में DCC का शुभारंभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।