Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yogi Government 2.0 : भूपेंद्र सिंह व गुलाब देवी के नहीं बदले विभाग, बलदेव सिंह औलख बने कृषि शिक्षा राज्‍यमंत्री

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Mon, 28 Mar 2022 09:27 PM (IST)

    Yogi Government 2.0 मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी व राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार गुलाब देवी को उनके पुराने मंत्रालय ही दिए गए हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज मंत्री व गुलाब देवी को माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

    Hero Image
    मुरादाबाद मंडल से तीन मंत्री बनाए गए हैं।

    मुरादाबाद, जेएनएन। UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मुरादाबाद मंडल के तीन मंंत्री बनाए गए। सरकार में मंडल को एक कैबिनेट मंत्री, एक राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार व एक राज्‍यमंत्री मिला। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंडल से भूपेंद्र चौधरी, बलदेव औलख और गुलाब देवी को मंत्री बनाया गया था। इस बार भी तीनों नेताओं को मंत्री बनाया गया। भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री, सम्‍भल जिले की चन्‍दौसी विधानसभा सीट से विधायक गुलाब देवी को राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार व रामपुर के बिलासपुर विधानसभा सीट से विधायक बलदेव सिंह औलख को राज्‍यमंत्री बनाया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार शाम को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी व राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार गुलाब देवी को उनके पुराने मंत्रालय ही दिए गए हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज मंत्री व गुलाब देवी को माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री बनाया गया है। वहीं बलदेव सिंह औलख के विभाग में परिवर्तन हुआ है। पिछले कार्यकाल में उन्‍हें जल शक्ति राज्‍यमंत्री बनाया गया था लेकिन, इस बार उन्‍हें कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग दिया गया हैं।  

    भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री की भूमिका में उनका काम अच्छा रहा। संगठन में मेहनत करने का ही उन्हें लाभ मिला और पिछली योगी सरकार में वह पंचायतीराज मंत्री रहे। जाटलैंड में उनके प्रयासों से भाजपा को काफी मजबूती मिली है। पार्टी ने उन्हें जाटलैंड की नाराजगी को दूर करने के लिए लगाया था। वहां उनके लगातार जमे रहने का पार्टी को विधानसभा चुनाव में लाभ मिला है। सीएम योगी ने उनके कार्य से खुश होकर ही उन्‍हें एक बार फिर पंचायती राज विभाग की जिम्‍मेदारी दी है। 

    मंडल में दूसरे नंबर पर मंत्री के रूप में सम्भल जनपद की चन्दौसी विधानसभा सीट से लगातार दूसरी पर विधायक चुनी गईं गुलाब देवी हैं। पिछली भाजपा सरकार में वह माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री थींं। पांचवीं बार विधायक बनीं गुलाब देवी को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। उन्‍हें फिर से माध्‍यमिक शिक्षा विभाग ही दिया गया है। 

    मुरादाबाद से तीसरे मंत्री बलदेव सिंह औलख हैं। वह बिलासपुर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। 62 वर्षीय औलख पिछली भाजपा सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री रहे थे। इस बार सीएम योगी ने उनके विभागोें में परिवर्तन किया है।