विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी करने वाले रामगोपाल यादव के विरुद्ध लोग आक्रोशित, प्राथमिकी को दी तहरीर

By Jagran NewsEdited By: Dharmendra Pandey
Published: Fri, 16 May 2025 11:55 PM (GMT+05:30)

बिलारी में अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में बैठक की। नारेबाजी करते हुए ...और पढ़ें

रामगोपाल यादव के विरुद्ध भड़का आक्रोश, प्राथमिकी को दिया पत्र
रामगोपाल यादव के विरुद्ध भड़का आक्रोश, प्राथमिकी को दिया पत्र

HighLights

  1. बिलारी में अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  2. सपा नेता ने गुरुवार को विंग कमांडर व्योमिका सिंह के खिलाफ की थी टिप्पणी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी विवादित टिप्पणी के विरोध में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ चुकी है। प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए दो-दो शिकायती पत्र पुलिस के पास पहुंचे।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. राज कमल गुप्ता ने सिविल लाइंस पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। बिलारी में अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में बैठक की। नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कोतवाली में प्राथमिकी के लिए शिकायती पत्र भी दिया।

प्रोफेसर की टिप्पणी के बाद से ही लोग काफी नाराज हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सिविल लाइंस पुलिस को शुक्रवार को शिकायती पत्र देकर विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. राज कमल गुप्ता ने कहा कि रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी कर सेना का घोर अपमान किया है। उनका यह बयान देशद्रोह की सोच को दर्शाता है। उन्होंने रामगोपाल यादव पर एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

बिलारी में अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिक किसी भी धर्म या जाति के नहीं होते हैं। भाजपा के मध्य प्रदेश के एक मंत्री के अलावा रामगोपाल यादव ने निंदनीय बयान दिया। इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

गौरतलब है कि बिलारी में गुरुवार को प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को पहले दिव्या कहकर संबोधित किया। विधायक फहीम इरफान के बताने पर सारी बोलकर उनका सही नाम बताया और उन्हें जाटव बताते हुए फिर जातिसूचक टिप्पणी की। इतना ही नहीं कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को सिर्फ इसलिए गाली दी क्योंकि वह मुस्लिम हैं। व्योमिका की जाति का पता नहीं था। इसलिए कुछ नहीं कहा। एयर मार्शल की जाति का भी नहीं पता था।