Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर आज इन राशियों की चमकाएगा किस्मत, पढ़ें क्या कहते हैँ सितारे, कैसा रहेगा दिन

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jan 2022 07:17 AM (IST)

    Todays Horoscope 20 January 2022 आज के ग्रह स्थिति चन्द्रमा सुबह 0740 बजे तक कर्क राशि मेंं गोचर कर रहे हैंं। उसके बाद चन्द्रमा सिंह राशि मेंं गोचर करेंंगे जोकि सूर्य की राशि है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ला के अनुसार आज मेष राशि के लोग प्लाट खरीद सकते हैंं।

    Hero Image
    आज कोरोना संक्रमण के मरिजों की संख्या में वृद्धि होगी। मिस्ठान व फल के बाजार भाव मेंं तेजी रहेगी।

    Todays Horoscope 20 January 2022 : आज के ग्रह स्थिति चन्द्रमा सुबह 07:40 बजे तक कर्क राशि मेंं गोचर कर रहे हैंं। उसके बाद चन्द्रमा सिंह राशि मेंं गोचर करेंंगे, जोकि सूर्य ग्रह की राशि है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ला के अनुसार आज, मेष राशि के लोग प्लाट खरीद सकते हैंं। वृष राशि को हिम्मत करने से सफलता मिलेगी। मिथुन राशि आज नये घर में धन निवेश कर सकते हैंं। कर्क राशि आज अधिक धन कमाएंगे। सिंह राशि का आत्मविश्वास कमजोर रहेगा। कन्या राशि का मान सम्मान बढेगा। तुला राशि के व्यवसाय का विस्तार होगा। वृश्चिक राशि विद्या अध्ययन मेंं सफलता मिलेगी। धनु राशि के लोग जरूरतमंद की मदद करेंंगे। मकर राशि को आज उपहार प्राप्त होगा। कुम्भ राशि को संतान से शुभ समाचार मिलेगा। मीन राशि का आज नया प्रेम स्थापित होगा। आज कोरोना संक्रमण के मरिजों की संख्या में वृद्धि होगी। सूखे मेवा एवं मिस्ठान व फल के बाजार भाव मेंं तेजी रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    20 जनवरी 2022

    दिन -गुरुवार

    माघ कृष्ण पक्ष

    तिथि-द्धतीया ०२ सुबह 08:05तक के उपरांत तृतीया

    शक 1942 संवत2077

    सूर्योदय -06:42

    सूर्यास्त-17:19

    नक्षत्र- अश्लेषा सुबह 07:40तक के उपरांत मघा नक्षत्र

    योग -आयुष्मान

    करण- तैतिल

    चन्द्रमा राशि -कर्क सुबह 07:40तक के उपरांत बाद सिंह राशि

    अग्निवास -पृथ्वी

    सूर्य नक्षत्र-पूर्वाषाढा

    अयन-उत्तरायण

    गोल- दक्षिण

    शिशिर ऋतु

    दिग शूल - दक्षिण दिशा

    राहू काल -13:52 से 15:11अपराह्न तक

    अभिजीत मुहूर्त -12:08से 12:56अपराहन तक

    अमृत योग - 08:05 से 31:14 घटी पल तक

    जानिए आज का राशिफल 

    मेष -आज के दिन आपको समाज एवं परिवार, दोनो से अधिक लाभ मिलेगा, लेकिन परिवार आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण बनाये रखे । आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

    वृष-आज आपको कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई -बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नये व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

    मिथुन-आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर समांजस्य बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निवटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

    कर्क-आज आपका पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

    सिंह -आज आपको उत्साहवर्धन किये जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।

    कन्या-आज के दिन आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

    तुला-आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

    वृश्चिक-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।

    धनु-आज आपको बहुत दिनों से रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

    मकर-आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। अन्यथा किसी गुप्त रोग या मूत्र संबंधी रोग होने की संभावना है। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

    कुम्भ-आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

    मीन-आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।