Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Counterfeit Currency : मुरादाबाद में पाक‍िस्‍तान से भेजे जा रहे नकली नोट, पुलिस के साथ खुफिया एजेंसी भी सतर्क

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Mon, 21 Jun 2021 04:14 PM (IST)

    देश की आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए नकली नोटों को खपाने का धंधा सालों से किया जा रहा है। नोटबंदी के बाद भी यह खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फ‍िर से इस तरह का मामला सामने आया है।

    Hero Image
    नकली नोट चलाने वाला गिरोह आम आदमी को लालच देकर दे रहे नोट।

    मुरादाबाद [रितेश द्विवेदी]। देश की आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए नकली नोटों को खपाने का धंधा सालों से किया जा रहा है। नोटबंदी के बाद भी यह खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुरादाबाद के साथ ही आसपास के जनपदों में बीते कुछ सालों में बड़े पैमाने पर नकली नोट पकड़े जाने के मामले सामने आए हैं। रविवार को मूंढापांडे थाना पुलिस ने दो आरोपितों के पास से सात हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। जबकि, नकली नोट की सप्लाई देने वाले दो आरोपितों को अभी पुलिस खोज रही है। लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को दुश्मन देश की नई चाल का भी पता चला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नकली नोट को खपाने के लिए अब ग्रामीण इलाकों के लोगों को फंसाने का काम किया जा रहा है। इस घटना में भी ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंप में नोट चलाने का प्रयास किया गया था। लेकिन, पेट्रोल पंप कर्मियों की सक्रियता के चलते मामला पकड़ में आ गया। पुलिस अधिकारियों मानें तो जिन नोटों नकली नोटों को आरोपितों के पास से जब्त किया गया है, उनकी पहचान करना मुश्किल है। नोटों को देखकर और छूकर इस आसानी से पता लगाना मुश्किल है। ऐसे में अफसरों को संदेह है कि इन नोटों को पड़ोसी देश पाकिस्तान ने नेपाल या बांग्लादेश के रास्ते से भारत में भेजा होगा। पूर्व में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें आरोपितों ने स्वीकार किया था, कि उन्हें पड़ोसी देश के माध्यम से ही यह नकली नोट की खेप मिलती है। करीब चार माह पूर्व अमरोहा में भी नकली नोट की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। इस मामले की जांच कर रही एटीएस को आरोपितों ने बताया था कि कैसे नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते भारत के अंदर नोटों को भेजा जाता है। नकली नोट पकड़े जाने का नया मामला सामने आने के बाद पुलिस के साथ खुफिया एजेंसी भी सतर्क हो गई है।

    केस-1 : गलशहीद थाना क्षेत्र में 13 मई 2019 को एक लाख 32 हजार के नकली नोटों दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पकड़े गए दोनों आरोपित मुरादाबाद के आसपास के जनपदों में नकली नोट चलाने का काम करते थे।

    केस-2 : नोएडा पुलिस ने नौ फरवरी 2018 चार आरोपितों को 5.94 लाख रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़े गए चारो आरोपितों मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के निवासी थे। जो एनसीआर में नकली नोट चलाने का काम करते थे।

    केस-3 : कटघर थाना पुलिस ने 15 जून 2017 को कटघर पुलिस कोहिनूर तिराहे के पास से एक आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही 15 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। पकड़ा गया आरोपित भी ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में नकली नोट चलाने का काम करता था।

    जाली करेंसी की रोकथाम के लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस खुफिया इकाई को भी इस संबंध में सूचनाएं एकत्र कर साझा करने के लिए कहा गया है। पुलिस इन मामलों को गंभीरता से लेकर जांच कर रही हैं। आम लोग भी इसको लेकर सतर्कता बरतें, अगर कोई भी व्यक्ति जाली नोट देता है, तो इस संबंध में पुलिस को जानकारी जरूर दें। सूचनाओं को साझा करने से ही ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है।

    शलभ माथुर, डीआइजी, मुरादाबाद