Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेसियों ने पू‌र्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मनाया जन्मदिवस, कहा-संचार क्रांति के लिए हमेशा याद किए जाएंगे राजीव गांधी

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 20 Aug 2021 04:50 PM (IST)

    Congress celebrated birthday of former PM Rajiv Gandhi शुक्रवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी को संचार क्रांति के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा।

    Hero Image
    कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनके चित्र पर माला चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी।

    मुरादाबाद, जेएनएन। Congress celebrated birthday of former PM Rajiv Gandhi : शुक्रवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी गई। ‌वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी को संचार क्रांति के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। गुरहट्टी चौराहे पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनके चित्र पर माला चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमेटी ने चौमुखा पुल स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने कहा कि 1981 में स्वर्गीय राजीव गांधी ने 80 फीसद लोकसभा की सीटों पर जीत हासिल करके 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। उन्हें देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में कंप्यूटर लाकर संचार क्रांति की शुरुआत की। देश में 18 साल की उम्र वाले युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार दिया।वह हमेशा युवाओं के लिए काम करने के लिए लगे रहे।पू‌र्व प्रधानमंत्री के कामों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर मुख्य रूप से शकील सरवर हाशमी, अशोक कपूर, अमित पांडेय, संजीव शर्मा, जावेद अंसारी, कबीर अहमद, शिवराज सिंह गुर्जर, अनिल गुर्जर, राजकमल, अनुराग शर्मा एडवोकेट, अरशद परवेज, मजहर खान, असद मौलाई, दानिश कुरैशी, जईम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

    महासंपर्क अभियान के तहत अमरोहा की ग्राम पंचायतों में पहुंची कांग्रेस : जय भारत महासंपर्क अभियान के पहले दिन कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनपद की 48 ग्राम पंचायतों में 75 घंटे का प्रवास करने पहुंच गए है। जनपद के सभी छह ब्लाक की 48 न्याय पंचायतों में यह कार्यक्रम चल रहा हैं जो 21 अगस्त की रात्रि तक चलेगा। इस दौरान कांग्रेसियों ने लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर गुरूवार को कार्यकर्ताओं ने दो बजे तक प्रत्येक घर जाकर अपना परिचय दिया। गांव में भोजन किया तथा गांव के प्रधान, बीडीसी मेंबर, ग्राम पंचायत मेंबर से मुलाकात की। युवाओं से संवाद किया तथा किसान गोष्ठी कर समस्याएं दर्ज कीं।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा सेवा और बलिदान का रहा है कांग्रेस के लोग लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके सुख दुख में शरीक होंगे।इस दौरान प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ग्राम पंचायत पांयती कलां, जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया हुसैनपुर, सलीम खान फतेहपुर माफी, हसन आरिफ खइया माफी, तारिक मोहम्मद खान शाहपुर कलां, जयपाल सिंह जाटव सलेमपुर गोसाई, ओम प्रकाश पंवार ढींगरा पारा, प्रदीप कुमार जाटव कोराला तथा समर पाल सिंह जाटव ग्राम पंचायत आजमपुर में पहुंचे। इसके अलावा कुलदीप गुर्जर कांकर सराय, अब्दुल सत्तार सैफी जमनाखास, सचिन चौहान चौधरपुर, धर्मेंद्र जाटव रजाकपूर, अमित कुमार सोनू मानकपुर, परवेज सिद्धीकी गुलड़िया, मकसूद खान सिहाली जागीर, महिपाल सिंह यादव चकनवाला तथा ताहिर वसीम ग्राम पंचायत पौरारा में प्रवास पर हैं।