Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले, लोगों के मुंह से निवाला छीन रही भाजपा सरकार, आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2022 02:05 PM (IST)

    Naseemuddin Siddiqui in Amroha दूध दही जैसी चीजों पर भी जीएसटी लगाकर लोगों के मुंह से निवाला छीनने का काम केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसलिए पूरे देश भर में कांगेस द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जाएगी।

    Hero Image
    Naseemuddin Siddiqui in Amroha: गजरौला में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी। जागरण

    अमरोहा, जागरण संवाददाता। Naseemuddin Siddiqui in Amroha: कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के मुंह से निवाला छीन रही है। जो, लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ ईडी (ED) व सीबीआइ की जांच (CBI Investigation) शुरू हो जाती हैं। इन्हीं के खिलाफ अब कांग्रेस भारत जोड़ो पदयात्रा निकालने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गजरौला में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में किसान, युवा, महिला समेत हर कोई परेशान हैं। युवा बेरोजगार हैं, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। किसान भी दुखी हैं। बोले, जो लोग इन सरकारों के खिलाफ आवाज उठाते हैं। तो यह लोग ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग पर जांच कराते हैं।

    कहा कि सोनिया गांधी बीमार होने के कारण भी उन्हें दफ्तरों में बुलाकर घंटों पूछताछ की जा रही है। जो, बिल्कुल गलत है। इस दौरान उन्होंने कहा दूध, दही जैसी चीजों पर भी जीएसटी लगाकर लोगों के मुंह से निवाला छीनने का काम केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसलिए पूरे देश भर में कांगेस द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जाएगी।

    इस यात्रा में पार्टी की नीतियों का बखान करते हुए भाजपा की सरकारों द्वारा किए जा रहे गलत कार्यों के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। पदयात्रा का पहला चरण नौ से लेकर 15 अगस्त तक चलेगा। यात्रा प्रतिदिन 75 किमी चलेगी। केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के सवाल पर बोले, हर कांग्रेसी और और देशवासी इस अभियान के साथ ही नहीं बल्कि उनके दिलों में भी तिरंगा धड़कता है।

    इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, आसिम साबरी आदि मौजूद रहे।