Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी बोले, उत्तर प्रदेश में सपा बनाएगी सरकार, आजम खां की जान भी ले सकती है योगी सरकार

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 23 Nov 2021 07:18 AM (IST)

    Congress leader Aziz Qureshi प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि जेल में बंद सांसद आजम खां की जान को खतरा है। योगी सरकार उनकी जान भी ले सकती है। उनकी तबीयत खराब है। सही से इलाज भी नहीं मिल रहा है।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य और कांग्रेस नेता अजीत कुरैशी।

    मुरादाबाद, जेएनएन। Congress leader Aziz Qureshi : प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि जेल में बंद सांसद आजम खां की जान को खतरा है। योगी सरकार उनकी जान भी ले सकती है। उनकी तबीयत खराब है। सही से इलाज भी नहीं मिल रहा है। ताजा आबोहवा भी नहीं मिल रही है। ऐसे में तो किसी की भी जान जा सकती है। एक बार पहले ऐसी बातें उड़ चुकी हैं। कुरैशी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। इस चुनाव में सभी धर्मनिर्पेक्ष दलों को एक प्लेटफार्म पर आने की जरूरत है, ताकि भाजपा को बुरी तरह से हराया जा सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व राज्यपाल सोमवार शाम रामपुर पहुंचे। सांसद आजम खां के घर पहुंचकर उनकी पत्नी शहर विधायक डा.तजीन फात्मा का हालचाल जाना। इसके बाद कांग्रेस नेता मुतीउर्रहमान खां बबलू के आवास पर पहुंचकर मीडिया से बात की। कहा कि भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है। नोटबंदी, जीएसटी और लाकडाउन ने कारोबार चौपट कर दिया है। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। प्रदेश में अब सपा की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस नेता होते हुए आप सपा की सरकार बनाने की बात कह रहे हैं, इसके जवाब में बोले, हम चाहते हैं सभी धर्मनिर्पेक्ष दल एक प्लेटफार्म पर आएं। प्रियंका गांधी बहुत मेहनत कर रही हैं। कांग्रेस मजबूत हुई है, लेकिन चुनाव नजदीक है। इतने कम वक्त में वोट कांग्रेस में कंवर्ट नहीं हो पाएगा।

    आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी को लेकर बोले, वह कौम के गद्दार हैं। भाजपा के ऐजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार और असम में उन्होंने भाजपा सरकार बनवाने में पूरी मदद की, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने उन्हें नकार दिया। उत्तर प्रदेश की जनता भी उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। कुछ दिन पहले भी वह रामपुर आए थे, तब उन्होंने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। इस पर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उस मुकदमे के संबंध में बोले, हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। सरकार के खिलाफ बोलना हमारा अधिकार है। जनता ही सरकार को ही हटाती है और हम चाहते हैं कि इस सरकार को उखाड़ फेंकें।