Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व‍िधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में रुपये लेकर पद द‍िलाने का ऑड‍ियो वायरल, मांगा स्पष्टीकरण

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Thu, 16 Dec 2021 09:55 AM (IST)

    मुरादाबााद में समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष इन द‍िनों सुर्खियों में हैं। उनका एक आड‍ियो वायरल हुआ है इसमें वह पद देने के ल‍िए रुपये देने की मांग कर रहे हैं। हालांक‍ि उन्‍होंने आरोपों को न‍िराधार बताया है। कहा क‍ि उनके ख‍िलाफ साज‍िश रची जा रही है।

    Hero Image
    सपा नेता का रुपये लेकर पद दिलाने का आडियो वायरल।

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सपा के महानगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का रुपये लेकर महानगर कार्यकारिणी में पद दिलाने का आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह दो पदों के लिए पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। बोले, आपके यहां कार्यक्रम होगा। विधायकों को भी साथ में लेकर आएंगे। महानगर अध्यक्ष को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकर्ता : नमस्ते धर्मेंद्र यादव साहब

    नेता : नमस्कार साहब क्या हाल है

    कार्यकर्ता : कितने बजे तक आना है

    नेता : तीन बजे तक आ जाना आप, मेरी दुकान देखी है, गुरहट्टी से पहले दुर्गा मंदिर पर आ जाना।

    कार्यकर्ता : क्या देना पड़ेगा यह तो बता दो। रामकिशोर जाटव वाला हो गया।

    नेता : अरे वह सब लेटर मैंने बना दिए। आपको और उन्हें महानगर सचिव बनवा दिया है। लेटर सबके सामने ही दिलवाएंगे।

    कार्यकर्ता : इनसे कितने, दो हजार रुपये को कह दूं।

    नेता : कुछ बढ़वा दो, पांच के लिए कह देना। वह अपने आप ही जेब में डाल देंगे। अपने हिसाब से। बाकी कार्यक्रम की जिम्मेदारी रहेगी। होर्डिंग भी लगवाने हैं। दो लोगों को पद मिलने के बाद।

    नेता : कार्यकर्ता को फोन करके पूछा सही हो गया, देखा हमारी बात कोई नहीं टालता है।

    कार्यकर्ता : धर्मेंद्र जी आपकी तो बात ही अलग है। आपका जलवा है।

    नेता : जिसके लिए कह रहे थे, उसको भी लेटर दिला दूंगा। पहले वाले पूरे तो करा दो। वह तो आधे से भी आधे नहीं हैं। इनसे भी ले लो। पद दिला दूंगा।

    कार्यकर्ता : फहीम को लेकर आऊंगा तो सब पूरे करा दूंगा। इसकी बिल्कुल चिंता मत करिए। इनके फहीम के लेटर पर भी महानगर सचिव लिखवा दूंगा। होर्डिंग कचहरी पर बनवा लेना। अपने क्षेत्र में व्यवस्था बनानी है।

    नेता : लेटर बनाकर रख लूंगा। महानगर अध्यक्ष से हस्ताक्षर करा लूंगा। लेकिन, किसी से कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

    सपा के महानगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का आडियो मिला है। गलत काम करने वालों के साथ नहीं हूं। धर्मेंद्र यादव से 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। हाईकमान को उनका जवाब भेज दिया जाएगा। इसके बाद पदमुक्त किए जाने की कार्रवाई होगी।

    शाने अली शानू, महानगर अध्यक्ष, सपा

    मेरे खिलाफ साजिश की गई है। इससे पहले भी आडियो वायरल किया गया था। मैंने किसी से पद दिलाने के नाम पर कोई रुपया नहीं लिया।

    धर्मेंद्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष, सपा

    सपा ने विधानसभा प्रभारी बनाए : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव की स्वीकृति से जिला महासचिव मुदस्सिर खान ने वेदप्रकाश सैनी को कांठ, मारुफ पाशा को ठाकुरद्वारा, नन्हे सिंह प्रजापति को मुरादाबाद देहात, मोहित गौड़ उर्फ गोल्डी शर्मा को मुरादाबाद नगर, प्रेमबाबू बाल्मीकि को कुंदरकी, हाजी मुहम्मद उस्मान और पंकज चौधरी को बिलारी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।