विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद मंडल में पेराई ने पकड़ी रफ्तार, गन्ना भुगतान में बरकातपुर चीनी मिल अव्वल, बिलारी पीछे

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:50 PM (GMT+05:30)

मुरादाबाद मंडल में चीनी मिलों ने गन्ना पेराई के साथ भुगतान में भी तेजी दिखाई है, जिसमें बिजनौर की बरकातपुर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. बरकातपुर चीनी मिल ने गन्ना भुगतान में पहला स्थान हासिल किया।

  2. मंडल में किसानों को 115.74 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ।

  3. मुरादाबाद की बिलारी चीनी मिल भुगतान में सबसे पिछड़ी।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। खेतों से चीनी मिलों तक पहुंच रहे गन्ने की मिठास अब किसानों के खातों में भी दिखाई देने लगी है। मुरादाबाद मंडल में चीनी मिलों ने पेराई की रफ्तार बढ़ाने के साथ गन्ना मूल्य भुगतान में भी तेजी दिखाई है। मंडल की चीनी मिलें अब तक 112.19 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं।

इससे 10.08 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। किसानों को 115.74 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। भुगतान के मामले में बिजनौर की बरकातपुर चीनी मिल ने बाकी मिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

गति पकड़ रहा चीनी मिलों का संचालन

उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह के अनुसार वर्तमान पेराई सत्र में मंडल की चीनी मिलों का संचालन लगातार गति पकड़ रहा है। मिलों में पूरी क्षमता के साथ पेराई कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को समय से भुगतान दिलाने पर भी विभाग की नजर है हालांकि, सभी मिलों के भुगतान के आंकड़ों में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।

बिजनौर की बरकातपुर चीनी मिल भुगतान के मामले में सबसे आगे है। मिल ने अब तक किसानों को 31.45 करोड़ रुपये दिए हैं। इसी जनपद की चांगीपुर मिल ने 11.58 करोड़, चांदपुर ने 10.98 करोड़ और स्योहारा मिल ने 10.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। अमरोहा की धनौरा चीनी मिल भी भुगतान में आगे है। यहां के किसानों को 19.47 करोड़ रुपये मिले हैं।

चंदनपुर चीनी मिल ने भी 14.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। चीनी मिलों को शासन के गन्ना मूल्य भुगतान संबंधी प्रावधानों और टैगिंग आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके गन्ने का समयबद्ध भुगतान उपलब्ध कराने में किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए।

बिलारी मिल का भुगतान सबसे कम

मुरादाबाद जनपद की बिलारी चीनी मिल ने अब तक किसानों को 3.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वहीं, संभल की मझावली मिल ने 6.53 करोड़, रजपुरा ने 6.25 करोड़ और असमोली मिल ने 1.28 करोड़ रुपये दिए हैं। इस तरह भुगतान के आंकड़ों में मिलों के बीच काफी अंतर नजर आ रहा है। असमोली और बिलारी मिल के किसानों को अभी भुगतान के मामले में अपेक्षाकृत कम रकम मिली है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में मैत्री क्रिकेट मैच में रोमांचक मुकाबला, 'विराट इलेवन' ने 'धोनी इलेवन' को 3 विकेट से हराया

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में होमगार्ड जवानों की मुस्तैदी पर जोर, 40 हजार नई भर्ती का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।