विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में मैत्री क्रिकेट मैच में रोमांचक मुकाबला, 'विराट इलेवन' ने 'धोनी इलेवन' को 3 विकेट से हराया

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:06 PM (IST)

मुरादाबाद में खिलाड़ियों ने स्वगणना जागरूकता का संदेश देने के लिए रैली निकाली, जिसके बाद एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया।

'विराट इलेवन' ने 'धोनी इलेवन' को 3 विकेट से हराया।

'विराट इलेवन' ने 'धोनी इलेवन' को 3 विकेट से हराया।

HighLights

  1. खिलाड़ियों ने स्वगणना जागरूकता के लिए मुरादाबाद में रैली निकाली।

  2. मैत्री क्रिकेट मैच में विराट इलेवन ने धोनी इलेवन को हराया।

  3. विशाल को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। स्वगणना के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए बुधवार को सोनकपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

इसके बाद धोनी इलेवन और विराट इलेवन के बीच 30-30 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें विराट इलेवन ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। रैली स्टेडियम से शुरू हुई रैली जीएसटी चौराहा, सीएल गुप्ता स्कूल होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची और वापस स्टेडियम पर समाप्त हुई।

मैत्री मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए धोनी इलेवन ने 27.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 194 रन बनाए। चौधरी अभि ने 34, देव ने 27 और अब्दुल रज्जाक ने 21 रन बनाए। विराट इलेवन की ओर से नीरज और सोहराब ने तीन-तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट इलेवन ने 28.2 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विशाल ने नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली, जबकि प्रांजल, राज कोहली और कृष्णा देव ने 22-22 रन बनाए। धोनी इलेवन के पारस ने तीन विकेट लिए।

शानदार बल्लेबाजी के लिए विशाल को मैन आफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर को खिलाड़ी जसवीर सिंह,क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ,उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डा. अजय पाठक, जिला युवा कल्याण अधिकारी सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पीतल ही नहीं, होम डेकोर-गार्डनिंग आइटम्स के भी विदेशी खरीदार दीवाने; मुरादाबाद में 500 करोड़ के मिले ऑर्डर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।