Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    E Rikshaw : मुरादाबाद के इन रास्तों पर ई- रिक्शा की एंट्री बैन; अब 9 हजार रिक्शा केवल इन रास्तों पर चलेंगे

    By Ritesh DwivediEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 10:22 PM (IST)

    सोमवार को पंचायत भवन सभागार में पुलिस और प्रशासन के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में सभी ई-रिक्शा चालकों को बुलाया ग ...और पढ़ें

    Hero Image
    E Rikshaw : 9 हजार ई-रिक्शा के लिए बनाए आठ जोन, एक माह में लागू होगी व्यवस्था

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ई-रिक्शा का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। शहर के आठ जोन में बांटा गया है। अलग-अलग जोन के लिए ई-रिक्शा के कलर के साथ ही उनकी संख्या को भी निर्धारित किया जाएगा। आगामी एक माह में शहर में जोन व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। अगर जोन को छोड़कर कोई ई-रिक्शा चलेगा, तो उस पर कार्रवाई होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को पंचायत भवन सभागार में पुलिस और प्रशासन के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में सभी ई-रिक्शा चालकों को बुलाया गया था। जिसमें ई-रिक्शा चालकों को शहर में बनाए गए आठ रूट की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इन रूट के हिसाब से शहर में ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

    इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्ग और हाईवे में ई-रिक्शा को नहीं चलने दिए जाएंगे। शहर को आठ जोन में बांटकर प्रत्येक जाेन का अपना कलर होगा। जिससे की उस जोन के ई-रिक्शा की पहचान हो जाएगी। इसके साथ ही आबादी और सड़कों की चौड़ाई को देखते हुए उस में चलने वाले ई-रिक्शा की संख्या को भी निर्धारित किया जाएगा।

    एसपी यातायात सुभाष चंद गंगवार ने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर में ई-रिक्शा संचालन के लिए आठ जोन बना दिए गए हैं। आगामी एक माह में इस व्यवस्था को लागू किया जाना है। ई-रिक्शा चालकों से भी इसमें सहयोग मांगा गया है।

    शहर के इन मुख्य मार्ग पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा

    यातायात निरीक्षक पवन त्यागी ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग कांठ रोड,दिल्ली रोड,रामपुर रोड,संभल रोड,लाकड़ी से हनुमान मूर्ति रोड पर ई-रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जोन व्यवस्था लागू होने के बाद अगर इन मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा का व्यवसायिक संचालन होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

    यह बनाए गए आठ जोन

    जोन-1: लाइनपार, मानसरोवर, प्रकाशनगर, रामलीला मैदान, कुंदनपुर, विकास नगर, हनुमान नगर, चाऊ की बस्ती, एकता कालोनी, ढक्का, पैपटपुरा, जयंतीपुर, पीर का बाजार, करूला, पुतलीघर, कुंदनपुर, चौहानों की मिलक।

    जोन-2: बुद्धि विहार, कांशीराम नगर, मिलन विहार, खुशहालपुर, बुद्धा पार्क, शाहपुर तिगरी, सम्राट अशोक नगर, प्रीत विहार।

    जोन-3: चंद्रनगर, आवास-विकास, पीलीकोठी, रेलवे कालोनी, केंद्रीय विद्यालय, आदर्श नगर, हिमगिरी कालोनी, हरथला, स्टेशन रोड हरथला, मोरा की मिलक।

    जोन-4: पुलिस अकादमी, पुलिस लाइन, जिगर कालोनी, बंगला गांव, दौलतबाग, चक्कर की मिलक, पुराना आरटीओ, कचहरी ।

    जोन-5: नवीन नगर, रामगंगा विहार, आशियाना कालोनी, मोरा की मिलक, जिगर कालोनी, सोनकपुर, वेव सिटी, टीडीआइ सिटी, दीनदयाल नगर

    जोन-6: इम्पीरियल तिराहा, बुधबाजार, मानपुर, कटरा नाज, अमरोहा गेट, मंडी चौक,सम्भली गेट, हैलट रोड, बाजार गंज, टाउन हाल, बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार, पारकर कालेज रोड, कंजरी सराय, गुरहट्टी चौराहा, जेल रोड, जैन मंदिर, कंपनी बाग।

    जोन-7: मंडी चौक, बारादरी, दीवान का बाजार, लाल बाग्, तहसील स्कूल, एस. कुमार चौराहा, रेती स्ट्रीट, फैजगंज, पीरगैब, जीआइसी चौराहा, जामा मस्जिद,ताजपुर माफी, किसरौल, कानून गोयान, नवाबपुरा।

    जोन-8: बरबलान, गुलाब बाडी,अटल घाट, कटघर रेलवे स्टेशन, मकबरा, लाजपतनगर, संभल चौराहा, गांधी नगर, पीरजादा, ईदगाह, असालतपुरा, प्रिंस रोड, इन्द्रा चौक पत्थर का चौराहा, लंगडे की पुलिया, भूड़े का चौराहा।