UP Govt 2022: ये हैं योगी सरकार के इकलौते सिख मंत्री, बिलासपुर से लगातार दूसरी बार बने विधायक
UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 Latest News बलदेव सिंह औलख साल 2017 में पहली बार बिलासपुर से विधायक चुने गए। योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बने लेकिन बाद में उन्हें जलशक्ति राज्यमंत्री बना दिया गया। इस बार भी उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।

रामपुर, जेएनएन। योगी सरकार में एक बार फिर बिलासपुर के विधायक बलदेव सिंह औलख राज्यमंत्री बनाए गए हैं। उनके मंत्री बनने से कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। वह लगातार दूसरी बार बिलासपुर से विधायक बने थे। बलदेव सिंह औलख सिख समुदाय से आते हैं।
बलदेव सिंह औलख साल 2017 में पहली बार बिलासपुर से विधायक चुने गए। योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बने, लेकिन बाद में उन्हें जलशक्ति राज्यमंत्री बना दिया गया। इस बार भी उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। इस बार भी उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। श्री औलख ने अर्थशास्त्र में एमए किया है। वह जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। 62 वर्षीय औलख सिख समुदाय से हैं और बिलासपुर क्षेत्र में सिख बड़ी संख्या में हैं। लेकिन, इस चुनाव में सिख समुदाय ने भाजपा का विरोध भी किया।
दरअसल सिखों ने दिल्ली के किसान आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बिलासपुर के दो किसानों की मौत भी हो गई। सपा ने भी इस बार सिख समुदाय के अमरजीत सिंह को ही प्रत्याशी बनाया। ऐसे में औलख को किसानों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। वह मात्र 307 मतों से ही चुनाव जीत सके। हांलाकि उन्होंने राज्यमंत्री रहते बिलासपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कराया। गांव-गांव पानी की टंकी बनाई और सड़कों का निर्माण कराया। उनके क्षेत्र में ही बड़ा बिजली घर बन रहा है, जिससे दूसरे जिलों को भी बिजली सप्लाई होगी।
कम अंतर से जीत पर बोले थे, मुस्लिमों ने नहीं दिया साथ: रामपुर जिले की बिलासपुर विधानसभा सीट से बारीकी अंतर से चुनाव जीतने के बाद बलदेव सिंह औलख ने कहा था कि भाजपा ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया। गरीबों को मुफ्त में राशन दिया। बिजली कनेक्शन और गैस कनेक्शन भी दिए लेकिन, मुस्लिमों ने भाजपा का साथ नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रहे है, लेकिन मुसलमानों ने भाजपा पर विश्वास नहीं किया है। आखिर उन्होंने हम पर विश्वास क्यों नहीं किया। इस पर विचार करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।