Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले में आएंगे बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, 18 मार्च से तीन दिन तक सुनाएंगे हनुमंत कथा

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 12:43 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिन तक हनुमंत कथा करेंगे। यह कथा 18 से 20 मार्च तक चलेगी। कथा को लेकर लोहिया स्टेट नया मुरादाबाद सेक्टर छह में भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कर कथा स्थल पर सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। 17 मार्च को कलश यात्रा का शुभारंभ होगा।

    Hero Image
    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 18 से सुनाएंगे हनुमंत कथा

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शहर में हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का तीन दिव्यसीय कार्यक्रम 18 से 20 मार्च तक होगा। इसको लेकर बुधवार को लोहिया स्टेट नया मुरादाबाद सेक्टर छह में भूमि पूजन किया गया। श्रीराम बालाजी धाम बाबा नींव करोरी आश्रम ट्रस्ट, लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट की ओर से दिव्य दरबार लगाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कथा व्यास पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ है। भूमि पूजन कथा स्थल पर सभी देवी देवताओं का आह्वान किया गया। मुख्य यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया, विभोर कुमार गुप्ता लोहिया, अनिल कुमार शर्मा समेत अन्य लोग रहे।

    17 मार्च को करेंगे कलश यात्रा का शुभारंभ

    विनीत कुमार गुप्ता लोहिया ने बताया कि 17 मार्च को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें विश्व विख्यात कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 18 मार्च को शहर में आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से हनुमंत कथा का शुभारंभ होगा।

    19 तारीख को दिव्य दरबार सुबह 9:00 से, हनुमत कथा दोपहर 2:00 से 20 मार्च 2024 तक चलेगा। इसमें पीयूष लोहिया, अनमोल लोहिया, पंकज सक्सेना, राकेश गुप्ता, देवेंद्र बिष्ट, विनीत गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, विनोद राय, जयदेव यादव, राजकुमार शर्मा, शुभम भारद्वाज आदि रहे।

    इसे भी पढ़ें: सपा के गढ़ में उठे बगावती सुर, डिंपल की सीट पर पार्टी नेता ने ही दी चेतावनी; खुद अखिलेश को संभालना पड़ा मोर्चा