असदुद्दीन ओवैसी बोले, बेटियां और महिलाएं हिजाब में ही वोट डालने जाएं, स्कूल-कालेज में भी पहने हिजाब
UP Vidhan Sabha Election 2022 कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी गरमाने लगा है। आल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लेमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुीन ओवैशी ने कहा हमें क्या पहनना है और क्या खाना है। इसका अधिकार हमें संविधान ने दिया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 : कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू बहस से उत्तर प्रदेश की राजनीति भी गरमाने लगी है। बुधवार को बिलारी और भोजपुर के पीपलसाना में हुई आल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लेमीन की जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुीन ओवैशी ने साफ कर दिया है। हमें क्या पहनना है और क्या खाना है। इसका अधिकार हमें संविधान ने दिया है। भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा पर सियासी तीर छोड़े। बोले, कांग्रेस का खूनी पंजा, कमल को धूल चटाओ, हाथी को रोक दो और साइकिल में पंक्चर कर दो।
भाजपा का खौफ दिखाकर मुसलमानों के वोट हजम करने वालों को बता दो कि हम डरने वाले नहीं हैं। मुसलमान सिर्फ अल्लाह से डरता है। भाजपा पांच साल की सरकार में किसी मुसलमानाें को खा गई क्या। उन्होंने कहा कि हम जीते तो बाबू सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री होंगे और तीन डिप्टी सीएम बनाएंगे। जिसमें एक मुसलमान, एक एससी और एक ओबीसी हाेंगे। बिलारी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर के मैदान और भोजपुर पीपलसाना स्थित हाजी रिजवानुल हक इंटर कालेज के मैदान में एआइएमआइएम की जनसभा हुई। बारिश के कारण हुई कीचड़ के बावजूद बड़ी संख्या लोग पहुंचे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैशी ने समाजवादी पार्टी और भाजपा पर जमकर कटाक्ष किए। बोले बिलारी की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया। बुनकरों के हालात आज भी वही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो चुकी है। 50 प्रतिशत स्नातक और 45 प्रतिशत टेक्निकल ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। किसानों को उनकी फसल की कीमत नहीं मिल रही। योगी बाबा गर्मी और सर्दी पैदा करने की बात कर रहे हैं। डर को छोड़कर उम्मीद को वोट दें।
हमारी पार्टी के विधायक बने तो दीवारें हिला देंगे। उन्हाेंने पूर्व मंंत्री आजम खां की मुश्किलों के लिए अल्लाह से दुआ की। बिलारी में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, महिला प्रदेश अध्यक्ष नाजमा फातिमा, प्रदेश महासचिव वाजिद अंसारी, मंडलाध्यक्ष मुहम्मद असलम खां, प्रत्याशी खालिद जमा खां, हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद अंसारी, डा. यासीन सैफी, हाजी अब्दुल वाजिद अंसारी, शमशाद अंसारी, हाजी अब्दुल शकूर, ताहिर हुसैन, जुबैर अहमद शास्त्री रहे। वहीं भोजपुर की जनसभा में देहात विधानसभा सीट से प्रत्याशी मोहिद फरगानी के अलावा तमाम लोग रहे।
मैं भाजपा की बी टीम नहींः एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन औवेसी ने बिलारी की जनसभा में कहा कि मेरे ऊपर भाजपा की बी-टीम होने का इल्जाम है। मैं बी-टीम नहीं हूं। मेरे ऊपर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है। जिससे वह मुसलमानों को बहकाकर उनका वोट हासिल कर सकें। समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोटों को हासिल करने के लिए किया जा रहा है। अपना नेता बनाएं। मजलिस को जिताने के लिए काम करें।
बेटियों के पढ़ने से होंगे विकसितः एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैशी ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की मलाला ने ब्रिटेन में जाकर अपनी जान बचाई थी। हमारी बेटियां शेरनी से कम नहीं हैं। खराब मानसिकता को मुंहतोड़ जवाब देना जानती हैं। बेटियां जब तक नहीं पढ़ेंगी तब तक हम विकसित नहीं होंगे। यह किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़े ही है। हिजाब में वोट डालने जाए, स्कूल कालेज भी हिजाब पहनकर जाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।