Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू जागरण मंच के अनंत कुमार अग्रवाल बोले, शिवाजी के सपनों का भारत बनाना है

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 20 Feb 2022 01:20 PM (IST)

    Shivaji Jayanti 2022 हिंदू जागृति मंच ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित करके कविता पाठ के माध्यम से तथा प्रेरक विचार रखकर शिवाजी के स ...और पढ़ें

    Hero Image
    Shivaji Jayanti 2022 : सुबोध कुमार गुप्ता एवं सुभाष चंद्र मोंगिया ने माल्यार्पण किया।

    सम्भल, जेएनएन। Shivaji Jayanti 2022 : हिंदू जागृति मंच ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित करके कविता पाठ के माध्यम से तथा प्रेरक विचार रखकर शिवाजी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। कोट पूर्वी के पंजाबी मंदिर में आयोजित विचार गोष्ठी में छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि अनंत कुमार अग्रवाल तथा विकास कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित किया। सुबोध कुमार गुप्ता एवं सुभाष चंद्र मोंगिया ने माल्यार्पण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विचार गोष्ठी का प्रारंभ विष्णु कुमार ने राष्ट्र भक्ति गीत के द्वारा किया तो वहीं सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, मनमोहन गुप्ता तथा ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने स्वरचित कविता पाठ के माध्यम से देश भक्ति की अलख जगाई। मंडल महामंत्री अजय गुप्ता सर्राफ ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके कार्य, उपलब्धि, व्यवहार से शिक्षा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

    अनंत कुमार अग्रवाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी कुशल शासक, महान रणनीतिकार, गोरिल्ला युद्ध के जनक तथा येन केन प्रकारेण राष्ट्रधर्म की पोषक रहे। हिंदू जागृति युवा मंच के जिला संयोजक वैभव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नितिन चौधरी,पंकज सांख्यधर, वैभव अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, सुमन कुमार वर्मा, रमेश छाबड़ा, प्रेम कुमार, रमेश प्रकाश भारद्वाज, गुलशन मदान आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता हिंदू जागृति मंच के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने की तथा संचालन नगर महामंत्री श्याम शरण शर्मा ने किया।

    छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मदिवस मनाया : हिंदू जागरण मंच नगर कमेटी द्वारा हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का 392 वा जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मनाया गया।पप्पू इंकलाब ने शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां की हमारा देश का बड़ा दुर्भाग्य रहा है। 500 वर्षों तक मुगलों की गुलामी सही और अत्याचार सहे, जब मुगल भारत में आएं तो मकसद देश को लूटना और यहां के नागरिकों का धर्मांतरण करना था।

    विषम परिस्थितियों में छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगल शासक अब्दुल शाह अब्दाली को मौत के घाट उतार कर भारत में हिंदू साम्राज्य की स्थापना की। छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेते हुए अपने धर्म व देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। इस दौरान विकास सनातनी, आशीष गुप्ता, वैभव जैन, निशांत शर्मा, पंकज धीर, अरुण कुमार, रोहन अग्रवाल, शुभम रस्तौगी, गौरव बिरला, अंकित कुमार, विक्रम बाबू आदि मौजूद रहे।