अमरोहा-हसनपुर मार्ग अब होगा चेतन चौहान मार्ग, उप मुख्यमंत्री ने की घोषणा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की घोषणा। इस मामले में जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण स्व. चेतन चौहान के नाम पर करने का ...और पढ़ें

अमरोहा। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत चेतन चौहान के नाम अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। मालूम हो कि प्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री रहे दिवंगत चेतन चौहान का बीती 16 अगस्त को गुरुग्राम को अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वह अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।
दिग्गज क्रिकेटर रहे स्व. चेतन चौहान के नाम पर सड़क का नामकरण कराने के लिए भाजपा जिला इकाई ने भी प्रस्ताव तैयार किया था। जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण स्व. चेतन चौहान के नाम पर करने का प्रस्वात बनाकर सरकार को भेजा था। उस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोहर लगा दी है। सोमवार को उन्होंने इस मार्ग का नामकरण चेतन चौहान मार्ग के रूप में कर दिया है। इस बारे में जिलाध्यक्ष ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने स्व. चेतन चौहान के नाम पर अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण करने की घोषणा कर दी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।