Move to Jagran APP

देश में राजनीति की दिशा तय करेगा 2022 का विधानसभा चुनाव : अखिलेश यादव

पूर्व सीएम ने कहा क‍ि समाजवादी का हर नेता कार्यकर्ता है। बूथ अध्यक्ष की मेहनत से ही प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इसलिए उसका सभी को सम्मान करना है। वह समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बोल रहे थे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 06:31 AM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 06:42 AM (IST)
देश में राजनीति की दिशा तय करेगा 2022 का विधानसभा चुनाव : अखिलेश यादव
पूर्व सीएम ने कहा क‍ि समाजवादी का हर नेता कार्यकर्ता है।

मुरादाबाद, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कानून बनाए जाने के बाद एक कंपनी व्यापार करने के बहाने भारत आई थी। 100 साल पूरे देश के लोगों को गुलाम रहना है। आजादी के लिए लाखों की संख्या में लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाई। लेकिन, अब तो भाजपा सरकार पूरा देश ही कंपनियों के हाथों में देने की तैयारी कर रहे हैं। अब भी देश के लोग नहीं जागे तो हम फिर गुलाम हो जाएंगे। इसलिए देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों को जगाना होगा। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव ही देश की राजनीति तय करेगा।

loksabha election banner

पूर्व सीएम ने कहा क‍ि समाजवादी का हर नेता कार्यकर्ता है। बूथ अध्यक्ष की मेहनत से ही प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इसलिए उसका सभी को सम्मान करना है। वह दिल्ली रोड स्थित राही होटल में समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दस हजार से ज्यादा मुकदमे लिखे गए हैं। जितने झूठे मुकदमे लिखे गए हमारी सरकार आते ही सभी को वापस लिया जाएगा। हमारे कार्यकर्ताओं को लाल टोपी वाले गुंडे कहकर बताने वाले खुद अपने गिरेबान में झांककर देखें। योगी आदित्यनाथ देश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने ऊपर लिखे मुकदमे वापस लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास चाहते हो तो मुख्यमंत्री को बदलना होगा. यहां तो अंधेर नगरी चौपट राजा की व्यवस्था है। हमने समाजवादियों की सरकार में हैरादाबाद से एक्सपर्ट बुलाकर 100 नंबर व्यवस्था इसलिए बनाई थी कि कोई भी गरीब फोन मिलाएगा तो पुलिस मदद के लिए पहुंच जाए। यह न्यूयार्क की तर्क पर व्यवस्था बनाई गई थी। भाजपा सरकार ने उसे 112 नंबर कर दिया। लॉकडाउन में आम आदमी कोरोना से परेशान था। लाखों की संख्या में लोगों के खिलाफ मुकदमे लिखे गए। हम माताओं और बहनों को 500 रुपये प्रतिमाह दिया करते थे। इन्होंने वही पैसा छह हजार रुपये महीना किसानों को देना शुरू कर दिया है। यह समझाना बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। हमने महीने में दिया तो इन्होंने साल में देने की बात कहकर छह हजार बता दिया। पिछले चुनाव में मुरादाबाद मंडल ने सपा को बड़ी शक्ति दी थी। लेकिन, वोट डालने में आज भी हम पीछे हैं। आपका वोट पड़ गया होता को बगल की विधानसभा सपा जीती होती। उन्होंने कहा कि बंगाल में दीदी बहुत मजबूत हैं। उन्हें कमजोर करने के लिए तमाम साजिशें हो रही हैं। उनपर हमला करा दिया गया। जब उन पर हमला हुआ है तो हम पर भी होगा. लोकतंत्र बचाने के लिए सभी एकजुट होकर मेहनत में लग जाओ। कॉली टोपी वालों से होशियार रहना है। उन्होंने कहा कि इस बार हम बड़े सियासी दलों से समझौता नहीं करेंगे। 

यह भी पढ़ें:- 

देश में राजनीति की दिशा तय करेगा 2022 का विधानसभा चुनाव : अखिलेश यादव

जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बादी से बचाने के लिए आंदोलन कर रही समाजवादी पार्टी : डा. तजीन फात्मा

ब्राडबैंड व फोन के लिए अब होगा एक ही टेलीफोन एक्सचेंज, बढ़ेगी इंटरनेट की गत‍ि, आवाज भी होगी स्पष्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.