Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति को छोड़ प्रेमी संग जाने पर अड़ी पत्नी, थाने में पहुंचकर जमकर क‍िया हंगामा, फ‍िर...

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 02:09 PM (IST)

    पाकबड़ा में एक महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद लेकर थाने पहुँच गई जिससे वहां हंगामा मच गया। महिला का अमरोहा के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके परिवार को बुलाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

    Hero Image
    पति को छोड़ प्रेमी संग जाने पर अड़ी मह‍िला।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र,  पाकबड़ा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अमरोहा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेमी के साथ रहने का इरादा करके महिला मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे पाकबड़ा थाने पहुंच गई। महिला ने प्रेमी के साथ रहने की जिद करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने महिला के पति और मायके वालों को बुला लिया। लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। हंगामे के बीच महिला ने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद महिला को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी सात साल पहले अमरोहा जिले के डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ हुई थी। वैवाहिक जीवन में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। जो अब पांच साल का है। इसी बीच महिला का अमरोहा क्षेत्र निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।

    आए दिन दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। इसी बीच मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे महिला पाकबड़ा थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस से कहा कि मुझे अब अपने पति के साथ नहीं रहना। प्रेमी के साथ रहने की बात कहने लगी। महिला ने फोन करके महिला के पति और मायके वालों को बुला लिया। महिला को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कई बार नोकझोंक हुई, लेकिन महिला किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी।  करीब तीन बजे तक चले हंगामे के बाद महिला को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए।

    प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। महिला को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए है।

    comedy show banner
    comedy show banner