विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल, तीन BDO का मुरादाबाद से तबादला
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुरादाबाद जिले में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
तीन बीडीओ का कार्यकाल पूरा होने पर तबादला किया गया
सामूहिक विवाह घपले में शामिल प्रेम सिंह का भी तबादला
विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जिले में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर जिले के तीन खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का तबादला कर दिया गया है। इनमें मूंढापांडे विकास खंड से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान पकड़े गए घपले में हटाए गए बीडीओ प्रेम सिंह भी शामिल हैं। इन्हें अलीगढ़ भेजा गया है।
इसके अलावा छजलैट की बीडीओ स्वाति का तबादला हापुड़ और कुंदरकी के बीडीओ राजेंद्र सिंह का तबादला सहारनपुर किया गया है।
तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर हुआ तबादला
तीनों अधिकारियों के तबादले के बाद जिले के विकास खंडों में नए अधिकारियों की तैनाती होगी। अमरोहा से विजय कुमार और बिजनौर से राजीव कुमार को मुरादाबाद आ रहे हैं। दोनों अधिकारियों को जिले में तैनाती दी जाएगी। इससे विकास खंडों में प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथ में होगी। मूंढापांडे के बीडीओ रहे प्रेम सिंह का नाम सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ी के मामले को लेकर भी चर्चा में रहा था। इस प्रकरण के बाद उन्हें मूंढापांडे से हटाया गया था।
जिले में अमरोहा-बिजनौर से दो नए बीडीओ आएंगे
इसी तरह छजलैट में तैनात खंड विकास अधिकारी स्वाति को मुरादाबाद ब्लाक से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर लिया गया था। हाल ही में उनकी छजलैट में तैनाती हुई थी। अब छजलैट व कुंदरकी में भी नए अधिकारियों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रशासनिक मशीनरी में बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- डीएम अनुनय झा ने चलाई तबादला एक्सप्रेस: सात एसडीएम के तबादले, तीन को मिली नई जिम्मेदारी
चुनाव से पहले तबादला बने चर्चा का विषय
चुनाव से पहले अधिकारियों का कार्यकाल और उनकी तैनाती की अवधि भी तबादलों का आधार बन रही है। तीन साल से एक ही जिले या स्थान पर तैनात अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया के तहत यह बदलाव किए गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दूसरे विभागों में भी इसी तरह के प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।