Accident in Moradabad : सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, पुलिस नहीं कर सकी शिनाख्त
Accident in Moradabad पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों ने महिला की शिनाख्त से इन्कार कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मृतक जगजीवन के स्वजन इस दुर्घटना को साजिश बता रहे हैं।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : Accident in Moradabad : अगवानपुर में रविवार देर रात सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए थे। घटना के दौरान ही घायल पुरुष की मौत हो गई थी, जबकि घायल महिला की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मृतक महिला की पुलिस अभी तक शिनाख्त नहीं कर सकी है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मोर्चरी में रख दिया है। वहीं शिनाख्त करने का पुलिस प्रयास कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा अगवानपुर में फ्लाईओवर के पास देर रात करीब साढ़े आठ बजे कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया था। वहां चिकित्सकों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया था, जबकि महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया था। जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई ने शव की पहचान जगजीवन के रूप में की थी। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा बसंतपुर उर्फ दयानाथपुर निवासी जगजीवन महलकपुर मार्ग स्थित बसंल फर्म में काम करते थे। घटना के समय वह फर्म से गांव जा रहे थे। हालांकि पुलिस को संदेह है कि दुर्घटना के समय महिला जगजीवन के साथ थी, जबकि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों ने महिला की शिनाख्त से इन्कार कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मृतक जगजीवन के स्वजन इस दुर्घटना को साजिश बता रहे हैं।
यह भी पढ़ेें :-
बालीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए पहुंचे अमरोहा के ब्रजघाट
रामपुर नवाब खानदान की संपत्ति के बंटवारे में बहस पूरी, अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा
लूट के 23 साल पुराने मुकदमे में अदालत ने मुरादाबाद के बदमाश को सुनाई पांच साल कैद की सजा