विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद भाजपा महिला मोर्चा की 43 सदस्यीय टीम घोषित, सिंपल चौहान ने बनाई अपनी टीम

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:45 AM (IST)

भाजपा महिला मोर्चा मुरादाबाद की 43 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष सिंपल चौहान ने यह टीम बनाई है, जो आगामी विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. भाजपा महिला मोर्चा मुरादाबाद की 43 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित।

  2. जिलाध्यक्ष सिंपल चौहान ने अपनी नई टीम बनाई।

  3. आगामी विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं को जोड़ेगी यह टीम।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर चल रही खींचतान और इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। जिलाध्यक्ष सिंपल चौहान ने 43 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा की संस्तुति, क्षेत्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल की स्वीकृति के बाद सूची जारी की गई है।

लंबे समय से नामों पर सहमति नहीं बनने के कारण अटकी कार्यकारिणी में आखिरकार संगठन ने पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगा दी।

लंबे इंतजार के बाद जिलाध्यक्ष सिंपल चौहान ने बनाई अपनी टीम

घोषित कार्यकारिणी में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ जिला मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष, तीन सह कोषाध्यक्ष, एक मीडिया संयोजक और दो सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। सोशल मीडिया और आइटी की जिम्मेदारी भी अलग-अलग पदाधिकारियों को सौंपी गई है। शेष सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री बनाए

जिला उपाध्यक्ष के पद पर राजबाला सैनी, पूजा यादव, नीलम सैनी, संतोष जाटव, गीता चौधरी, शशिबाला चौहान, सुमन सिंह और प्रीति जाटव को जिम्मेदारी मिली है। वहीं, जिला महामंत्री के रूप में हिमानी भट्टाचार्य, ममता खेटवाल और शिखा त्रिपाठी को शामिल किया गया है। अर्पिता गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी गठन को लेकर पहले से ही संगठन में कई नामों को लेकर चर्चाएं थीं।

संगठन में जगह पाने की दौड़ में कई नाम पीछे छूटे

जिलाध्यक्ष पद के चयन के समय पैनल में शामिल रहीं लवी सक्सेना को लेकर भी कार्यकारिणी में सम्मानजनक स्थान मिलने की चर्चा थी, लेकिन घोषित सूची में उनका नाम नहीं है। इससे संगठन के भीतर चल रहे सियासी समीकरणों और दावेदारों की पैरवी के बीच अंतिम निर्णय में जिलाध्यक्ष की पसंद को अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, मां-बेटे समेत 6 की मौत

यह भी पढ़ें- लखनऊ डायवर्ट हुआ वाराणसी जा रहा विमान, ईंधन कम होने पर कराई गई लैंडिंग


भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल और जिला प्रभारी डॉ. विकास अग्रवाल के हस्ताक्षर वाली सूची जारी होने के साथ ही महिला मोर्चा को अब संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने की जिम्मेदारी होगी। खासकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर पर महिला मतदाताओं को जोड़ने में नई टीम की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।