विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डाक विभाग की नई से घर बैठे मिलेगा जीवन प्रमाण पत्र, मुरादाबाद में 30 पोस्ट मैन को सौंपी जिम्मेदारी

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:56 AM (IST)

डाक विभाग ने मुरादाबाद में पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा शुरू की है। 30 डाकियों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. डाक विभाग घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बना रहा है

  2. मुरादाबाद में 30 डाकियों को यह जिम्मेदारी मिली है

  3. 70 रुपये शुल्क पर घर बैठे सुविधा उपलब्ध है

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कोषागार के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए डाक विभाग ने घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाने की सुविधा का प्रचार शुरू कर दिया है। जिले में 30 डाकियों को अपने-अपने क्षेत्रों के पेंशनरों के घर पहुंचकर प्रमाणपत्र बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब तक 116 पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाए जा चुके हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पेंशनर अब भी कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर प्रमाणपत्र जमा कर रहे हैं।

डाक विभाग की ओर से 70 रुपये शुल्क लेकर घर बैठे जीवन प्रमाणपत्र बनाने की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत डाकिया पेंशनर के घर पहुंचकर आधार और पेंशन संबंधी विवरण के आधार पर डिजिटल प्रक्रिया पूरी करता है।

घर बैठे प्रमाणपत्र बनवाने के लिए डाकियों से संपर्क करने की अपील

सुविधा की जानकारी देने के लिए डाकघरों में पोस्टर भी लगाए गए हैं। इनके माध्यम से पेंशनरों से अपने क्षेत्र के पोस्टमैन से संपर्क कर घर बैठे प्रमाणपत्र बनवाने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी कोषागार में पेंशनरों की भीड़ पहुंच रही है। करूला से आईं फिरदौस बेगम ने बताया कि घर बैठे प्रमाणपत्र बनवाने की जानकारी नहीं हुई है जिसके कारण वह कोषागार में जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आई है । अभी सभी पेंशनरों तक यह जानकारी नहीं पहुंच सकी है।

यह भी पढ़ें- डीएम अनुनय झा ने चलाई तबादला एक्सप्रेस: सात एसडीएम के तबादले, तीन को मिली नई जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- यूपी के आगरा में 1.83 लाख लोगों का राशन रुका, ई-केवाईसी न कराने पर कार्रवाई

डाक विभाग ने डाकियों को अधिक से अधिक पेंशनरों तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।