Mirzapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश घायल, राजमार्ग पर भटक रहे बेसहारा पशु
मीरजापुर के चुनार में एक अज्ञात वाहन ने बेसहारा गोवंश को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर नगर पालिका ने उसे ललईपुर गोशाला भिजवाया जहाँ उसका उपचार किया गया। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद राजमार्ग पर बेसहारा पशु घूमते नजर आ रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। चुनार किला के नीचे भरपुर बालूघाट रोड पर मंगलवार की सुबह एक बेसहारा गोवंश किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना नगर पालिका चुनार के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव को दी।
जिस पर उन्होंने पालिका कर्मियों को मौके पर भेजकर घायल गोवंश को तत्काल विकास खंड नरायनपुर की ललईपुर गोशाला भिजवाया। जहां घायल गोवंश का उपचार किया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका प्रशासन बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए नियमित निगरानी कर रही है। घायल गोवंश की सूचना मिलने पर उसे नगर पालिका के काउ कैचर से ललईपुर भेजकर उसका उपचार कराया गया।
डीएम के सख्त आदेश के बाद भी हाइवे पर भटक रहे हैं गोवंश
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।