Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैंने लव मैरिज की थी...' युवक ने मरने से पहले एक मिनट 40 सेकेंड की बनाई VIDEO, फिर लगाई फांसी

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 05:48 PM (IST)

    मीरजापुर में 22 वर्षीय लवकुश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने वीडियो बनाया जिसमें उसने अपनी पत्नी सास और एक मुंहबोले चाचा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने बताया कि प्रेम विवाह के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया था जिससे वह आहत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    युवक ने मरने से पहले एक मिनट 40 सेकेंड की बनाई वीडियो, फिर लगाई फांसी

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। देहात कोतवाली के शाहपुर चौसा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय लवकुश ने शु्क्रवार रात फांसी लगाकर जान देने से पहले एक मिनट 40 सेकेंड का वीडियो बनाया। फिर अपने घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित नीम के पेड़ की डाली में गमछा से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवक ने मरने से पहले बनाए गए वीडियो में बताया कि देहात कोतवाली के राजापुर गांव की एक युवती से उसने करीब ढाई माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद घर आने पर उसकी पत्नी अक्सर विवाद करती थी।

    उसका एक मुंह बोला चाचा था जो उसकी पत्नी के घर कालोनी में अक्सर आता-जाता था। उससे बात करने से मना करने पर नाराज हो गई और अपने मायके चली गई। उसने मामले की शिकायत देहात कोतवाली में की तो दोनों पक्षों की शिकायतें सुनने के लिए बरकछा पुलिस चौकी पर मामला भेजा गया।

    15 अगस्त की दोपहर दोनों पक्षों को बरकछा पुलिस चौकी पर बुलाया गया। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। पत्नी साथ रहने के लिए तैयार हो गई, लेकिन घर नहीं आई। अपने मायके चली गई। देर रात उसे फोन किया तो बात करने से मना कर दिया। जो उसकी मां बोलती वहीं बीबी करती।

    युवक ने बताया कि वह एक व्यक्ति को चाचा बोलती है। जिसका चरित्र ठीक नहीं है। पत्नी का व्यवहार उसे ठीक नहीं लग रहा है। इससे वह काफी आहत है। यह सब उससे बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वह मरने जा रहा है। बताया कि पत्नी, सास व उसका मुंहबोले चाचा प्रताड़ित करते है। उसे कुछ हो जाता है तो इन लोगाें को नहीं छोड़ना है।

    युवक ने बताया कि वह मरने जा रहा है। इसके बाद देर रात उसका शव उसके घर से 100 मीटर दूर फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला। इस मामले में देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। हालांकि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।