Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात को मेगा ब्लाक में रद रहेंगी पैसेंजर ट्रेनें

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 02 Oct 2018 07:11 PM (IST)

    उत्तर मध्य रेलवे मंडल के इलाहाबाद-दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन खंड (मुगलसराय) के अनुरक्षण कार्य के लिए सात अक्टूबर को मेगा ब्लाक लिया जाएगा। इसके तहत इलाहाबाद तथा दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन खंड (मुगलसराय) की तरफ जाने वाली आधा दर्जन के लगभग ट्रेन रद्द रहेगी। साथ ही कुछ ट्रेनें विलंब से चलेगी। यह जानकारी रेलवे विभाग के अमित मालवीय द्वारा दी गई है।

    सात को मेगा ब्लाक में रद रहेंगी पैसेंजर ट्रेनें

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर मध्य रेलवे मंडल के इलाहाबाद-दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन खंड (मुगलसराय) के अनुरक्षण कार्य के लिए सात अक्टूबर को मेगा ब्लाक लिया जाएगा। इसके तहत इलाहाबाद तथा दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन खंड (मुगलसराय) की तरफ जाने वाली आधा दर्जन के लगभग ट्रेन रद रहेगी। साथ ही कुछ ट्रेनें विलंब से चलेगी। यह जानकारी रेलवे विभाग के अमित मालवीय द्वारा दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया कि ट्रेन संख्या 22441/22442 कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी पूर्ण रुप से निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64595/64595 इलाहाबाद-दीन दयाल उउपाध्याय जंक्सन मेमू, ट्रेन संख्या- 63237/63238 इलाहाबाद-दीन दयाल उपाध्याय जंक्सन मेमू पूर्णतया निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 53345/53346 चोपन-इलाहाबाद पैसेंजर भी पूर्णतया निरस्त रहेगी। इस दौरान 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्स 45 मिनट लेट रहेगी।     ब्लाक अवधि:

    कानपुर-इलाहाबाद (डाउन)- 07450-11.45 बजे तक (18632 एवं 12308 के बीच)

    इलाहाबाद- दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डाउन -10.30-14.30 बजे तक (18632 एवं 12308 के बीच)