Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: पद्मश्री कजली गायिका अजीता श्रीवास्तव का निधन, अंतिम दिनों तक लखनऊ की संगीत नाटक अकादमी में देती रहीं दीक्षा

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 01:44 AM (IST)

    सुख्यात कजली गायिका पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव का शनिवार शाम लगभग छह बजे निधन हो गया। वह पांच माह से लिवर की बीमारी से पीड़ित थीं। 2022 में उन्हें पद्म ...और पढ़ें

    Hero Image
    पद्मश्री कजली गायिका अजीता श्रीवास्तव का निधन

     जागरण संवाददाता, मिर्जापुर। सुख्यात कजली गायिका पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव का शनिवार शाम लगभग छह बजे निधन हो गया। वह पांच माह से लिवर की बीमारी से पीड़ित थीं। रविवार सुबह आठ बजे चौबे घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुखाग्नि बेटे अनुराग आनंद देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कजली विधा को नई ऊंचाइयां दीं

    अजीता श्रीवास्तव का जन्म छह सितंबर, 1954 को वाराणसी में हुआ था। उन्होंने प्रयागराज में प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर, गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएड और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमए किया था। वाराणसी से 1977 में मीरजापुर आईं और यहां की कजली विधा को नई ऊंचाइयां दीं।

    2022 में मिला पद्मश्री

    2022 में उन्हें पद्मश्री मिला। उन्हें कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। जीवन के अंतिम दिनों में भी वह लखनऊ की संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा से नई पीढ़ी को दीक्षा देती रहीं।