विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगर में बंदरों ने मचाया आतंक, राहगीर परेशान

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Jun 2020 09:38 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 06:03 AM (IST)

नगर में मौजूद हजारों बंदरों ने घरों में तो उत्पात मचाया ही था अब रास्तों पर ही आतंक मचाना शुरू ...और पढ़ें

नगर में बंदरों ने मचाया आतंक, राहगीर परेशान
नगर में बंदरों ने मचाया आतंक, राहगीर परेशान

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर में मौजूद हजारों बंदरों ने घरों में तो उत्पात मचाया ही था अब रास्तों पर ही आतंक मचाना शुरू कर दिए हैं। ये बंदर रास्ते में आने जाने वाले राहगीरों के सामान लेकर भागने लगे हैं। इससे राहगीर परेशान होने लगे हैं। कहा कि इससे पहले तो वे घरों के सामान कपड़ा आदि लेकर भागते ही थे लेकिन अब रास्ते में चलने वाले लोगों के सामान भी छीनकर भागने लगे। अगर किसी ने इसका विरोध किया तो वे हमला करने का प्रयास करते हैं।

वन विभाग की लाख कवायद के बाद भी नगर से बंदरों का आतंक खत्म नहीं हुआ। जबकि इनको पकड़ने के लिए सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। फिर भी इनमें कमी नहीं आ रही है। दिन ब दिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। संख्या के साथ साथ इनके उत्पात भी बढ़ते जा रहे हैं। हजारों की झुंड में ये बंदर किसी के घर में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाते हैं। घरों में रखे सामान को तोड़ देते हैं या फिर उसे लेकर भाग जाते हैं। यहीं नहीं छत पर टहलने वाले लोगों पर हमला भी कर देते हैं। इनके डर से लोगों ने अपने घरों के बाहर व बारजे पर लोहे की जाली लगवा दी है। लेकिन इससे उनकी समस्या कम नहीं हुई है। ये बंदर उनके बिजली के तारों को तोड़ देते हैं। डिस के छतरी को भी हिला हिलाकर नुकसान पहुंचा दे हैं। शनिवार को नगर के पेहटी का चौराहा के पास एक दुकान पर खड़ी महिला का सामान लेकर भाग गए। जिसमें उसके कीमती सामान थे। महिला समेत अन्य लोगों से बंदर से वे सामान लेने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए।

वर्जन

बंदर को पकड़ने के लिए पूर्व में टेंडर निकाला गया था। जो समाप्त हो चुका है। वर्तमान में ऐसा कोई बजट नहीं हैं। जिससे टेंडर नहीं निकाला जा रहा है। बजट आते ही दोबारा टेंडर निकालकर इनको पकड़ने का काम किया जाएगा।