विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में बड़ा हादसा टला: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर धंसी मिट्टी और गिरा ओएचई पोल, सूझबूझ से रुकी गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:03 AM (IST)

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मीरजापुर के पास मिट्टी धंसने से डाउन लाइन और ओएचई पोल गिर गया। कर्मचारियों ने लाल कपड़ा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मीरजापुर में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मिट्टी धंसने से ट्रैक क्षतिग्रस्त।

  2. कर्मचारियों ने लाल कपड़ा दिखाकर गोंदिया बरौनी ट्रेन को रोका।

  3. बड़ा रेल हादसा टला, कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए।

जागरण संवाददाता,मीरजापुर। दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग के आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास खजुरी नदी पर निर्माणाधीन तीसरी रेल लाइन के दौरान मंगलवार की शाम छह बजे मिट्टी बैठने से डाउन की ओर जाने वाली मेन लाइन और ओएचई का पोल धंसकर गिर गया। इसकी जानकारी होते ही तीसरी लाइन का काम करने वाले दो कर्मियाें ने लाल कपड़ा दिखाकर पीडीडीयू की तरफ जा रही गोदिंया बरौनी को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। इस दौरान डीआरएम, सीनियर डीइएन वन समेत अन्य उच्चाधिकारियों की टीम प्रयागराज से घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। इस दौरान डाउन की तरफ जाने वाली समस्त ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गई।

दिल्ली- हावडा रूट के मीरजापुर-झिंगुरा रेलखंड के मध्य खजुरी नदी पुल के बगल में तीसरी लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। दीपावली पर्व के चलते काम बंद होने के कारण सभी कर्मचारी अपनेे घरों को चले गए। मंगलवार शाम लगभग छह बजकर बीस मिनट पर पोल संख्या 731/7 के पास मिट्टी धंस गया जिसके कारण ट्रैक और पोल लटकने के साथ गिर गया।

इसी बीच गोंदिया से बरौनी जंक्शन को जाने वाली गोदिया बरौनी 15232 ट्रेन अपनी रफ्तार में आ रही थी। यह देख कंस्ट्रक्शन के दो कर्मचारियों ने लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन को रोकवां दिया जिससे हादसा टल गया। लाेको पायलट की ओर से कंट्रोल रूम को सूचना दी गई इसके बाद अधिकारियों में खलबली मच गई।

मीरजापुर–झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन एवं ट्रैक सबसाइड से संबंधित निर्माण कार्य के दौरान आज लगभग 18:20 बजे मिट्टी धंसने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए।

यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर उसे सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, अप लाइन पर रेल परिचालन सुचारु रूप से जारी है। रेलवे के संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा स्थिति की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कर रही हैं।

सुरक्षा के दृष्टिगत कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित

प्रयागराज रामबाग–बनारस–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से परिवर्तित ट्रेनें (03 ट्रेनें)

1. ट्रेन संख्या 22858
2. ट्रेन संख्या 04062
3. ट्रेन संख्या 04064

प्रयागराज जंक्शन–प्रयाग–फाफामऊ–जंघई–वाराणसी जंक्शन–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से परिवर्तित ट्रेनें (04 ट्रेनें)

1. ट्रेन संख्या 12322
2. ट्रेन संख्या 01037
3. ट्रेन संख्या 01449
4. ट्रेन संख्या 11401

रेलवे प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों एवं सभी संबंधित स्टेशनों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली ट्रेनों की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली, नोटिस बोर्ड, पूछताछ कार्यालयों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन के परिवर्तित मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर में श्री गोवर्धनजी का भव्य भोग श्रृंगार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु


प्रयागराज से लेकर मीरजापुर तक खड़ी रही ट्रेनें

जनपद में रेल पटरी धसने से हुए घटना के चलते प्रयागराज से लेकर मीरजापुर तक ट्रेनें खड़ी रही। इसमें गोदिया बरौनी,सीमांचल एक्सप्रेस, जोगबनी, कालका मेल, सहित अन्य ट्रेन शामिल रही। यात्रियों ने विरोही व मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर जोगबनी , पेसेंजर आदि ट्रेन आगे नहीं बढ़ाने पर हंगामा किया। आरपीएफ व जीआरपी ने आक्रोशित यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर में विसर्जन जुलूस में मारपीट, पुलिस ने वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की

यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर उसे सुरक्षित करने का कार्य जारी कर दिया गया। वहीं, अप लाइन पर रेल परिचालन सुचारु रूप से जारी है।

-

-अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी ,उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।