विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में विसर्जन जुलूस में मारपीट, पुलिस ने वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की

By Gurupreet Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 12:37 PM (IST)

मीरजापुर के चुनार में काली प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने ...और पढ़ें

मीरजापुर विसर्जन जुलूस में मारपीट युवक घायल पुलिस ने वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की।

मीरजापुर विसर्जन जुलूस में मारपीट युवक घायल पुलिस ने वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की।

HighLights

  1. चुनार में काली प्रतिमा विसर्जन जुलूस में मारपीट हुई।

  2. मारपीट में मोहित विश्वकर्मा के सिर में गंभीर चोट आई।

  3. पुलिस ने वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की है।

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। नगर में काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार रात मारपीट की घटना में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। मारपीट के दौरान किसी युवक के हाथ में पहने कड़े से प्रहार किए जाने के कारण भरपुर निवासी मोहित विश्वकर्मा घायल हो गया।

उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया था। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर वह घर लौट आया है। तीन दिवसीय काली पूजा के समापन पर सोमवार को नगर की विभिन्न समितियों की ओर से प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया था।

रात करीब आठ बजे श्री श्री मां काली पूजा समिति भरपुर का जुलूस जब बालूघाट स्थित विसर्जन स्थल पहुंचा तो कुछ युवक अचानक उसमें घुस आए और मारपीट करने लगे। इससे मोहित विश्वकर्मा घायल हो गया।

इससे पहले बाजार भ्रमण के दौरान भी कुछ युवकों ने जुलूस में घुसकर विवाद किया था। उस समय समिति अध्यक्ष प्यारे लाल प्रजापति, मनीष राय और बलिराम कुशवाहा आदि ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

घटना से आक्रोशित समिति के कार्यकर्ताओं ने बालूघाट पर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मारपीट के दौरान किसी युवक के हाथ में पहने कड़े से प्रहार किए जाने पर मोहित के सिर में चोट आई थी।

घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कराई गई है। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।