विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में श्री गोवर्धनजी का भव्य भोग श्रृंगार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 06:31 PM (IST)

मीरजापुर के सत्ती रोड स्थित श्री बेटीजी मंदिर में अन्नकूट उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां श्री गोवर्धन नाथजी को ...और पढ़ें

मीरजापुर के बेटीजी मंदिर में अन्नकूट उत्सव की धूम गोवर्धन नाथजी का भव्य श्रृंगार।

मीरजापुर के बेटीजी मंदिर में अन्नकूट उत्सव की धूम गोवर्धन नाथजी का भव्य श्रृंगार।

HighLights

  1. श्री बेटीजी मंदिर में अन्नकूट उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

  2. गोवर्धन नाथजी का सुगंधित फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया।

  3. भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान के दर्शन किए।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। नगर के सत्ती रोड स्थित श्री बेटीजी के मंदिर में अन्नकूट का उत्सव सोमवार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गोवर्धन नाथजी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगा। भगवान गोवर्धन नाथजी का सुगंधित फूलों से भव्य व मनोहारी श्रृंगार किया गया। श्री गोवर्धननाथ की छवि बहुत ही मनमोहक एवं अद्भुत थी।

वैष्णव जन भगवान के माधुर्य स्वरूप का दर्शन कर अभीभूत हुए। मंदिर परिसर में श्री कृष्ण शरणम मम: व कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा की स्वर लहरी वृंदावन की याद दिलाती रही। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट के प्रसाद काे भक्ति भाव से ग्रहण किया।

बेटीजी मंदिर परिसर के मुख्य द्वार से निकास तक पुष्पों की लड़ियों और बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। कमल चौक की छटा तो देखते ही बन रही थी। कमल चौक से गर्भगृह तक छप्पन भोग के प्रसाद को सलीके से सजाकर भोग लगाया गया। कमल चौक में श्री गोवर्धननाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।

भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। श्री बेटीजी मंदिर के ट्रस्टी गोपाल कृष्ण लड्ढा ने बताया कि मंदिर लगभग 250 वर्ष पुराना है। ठाकुरजी का एक बार दर्शन करने के बाद बार-बार दर्शन करने की इच्छा जागृत होती है। रामेश्वर दास बिनानी व दीनानाथ तिवारी के निर्देशन में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

मुखिया, पप्पू, प्रेम रतन राठी, पुरुषोत्तम दास, राज कुमार, अनुज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश सिंह भक्तों की सेवा में लगे रहे। वहीं पार्वती बिहानी, सुशीला, राज कुमारी, विजय लक्ष्मी ने भी सहयोग किया। वहीं बुंदेलखंडी स्थित श्री बांके बिहारीजी के अति प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भोग लगाया गया। प्रसून पुजारी व दिनेश पुजारी ने भगवान की पूजा अर्चना करके भोग लगाया। श्री बांके बिहारी के दिव्य झांकी का दर्शन करके भक्त पुण्य के भागी बने।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।