UP Crime: अपनी ही बेटी की हत्या! मां और भाई ने दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला; ये थी वजह
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में चंद्रताली गांव की एक विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की ...और पढ़ें

HighLights
- विवाहिता की हत्या में मां-भाई गिरफ्तार |
- पारिवारिक विवाद में गला घोंटकर हत्या |
- पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल |
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। क्षेत्र के चंद्रताली गांव के विवाहिता की हत्या कर शव रैपुरिया ग्राम के पास फेंके जाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने विवाहिता की मां व भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चंद्रताली गांव निवासी रेखा का विवाह अहरौरा थाना क्षेत्र आनंदीपुर ग्राम निवासी राजेश बिंद के साथ हुआ था। रेखा बीते सात सितंबर को अपने पति से मिलने गई थी। आरोप है कि रात में वापस घर लौटने पर मां व भाई से विवाद हो गया।
मां कुमारी देवी व भाई विश्वजीत ने गले में दुपट्टा लगाकर कस दिया जिससे रेखा की मौत हो गई। हत्या से बचने के लिए फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का अफवाह फैला दिया गया।
इस संबंध में निरीक्षक क्राइम रामप्रीत यादव ने बताया कि फारेंसिक टीम व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति राजेश बिंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर श्री छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज खजुरौल के पास से मृतका रेखा के भाई विश्वजीत व मां कुमारी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
