Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाशिवरात्रि : कंकर-कंकर शंकर का अद्भुत नजारा देख भक्त निहाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 01 Mar 2022 06:11 PM (IST)

    जागरण संवाददाता मीरजापुर माथे पर तिलक आखों में नशा कर्म से भक्ति रंगों में शिवशक्ति.

    Hero Image
    महाशिवरात्रि : कंकर-कंकर शंकर का अद्भुत नजारा देख भक्त निहाल

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर : माथे पर तिलक, आखों में नशा, कर्म से भक्ति, रंगों में शिवशक्ति..। आदि देव भगवान शिव व मां शक्ति के मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर बम-बम के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवालयों में अभिषेक पूजन व भजन-कीर्तन हुए। शिव बारात भी निकाली गई। वैसे तो नगर के सभी शिव मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, लेकिन सबसे अधिक भीड़ रामबाग स्थित तारकेश्वर मंदिर, बरियाघाट स्थित श्रीपंचमुखी महादेव मंदिर, पेहटी चौराहा स्थित नागेश्वर मंदिर, बूढ़ेनाथ मंदिर में रही। शिवालयों में भोले शंकर के प्रति श्रद्धा की अखंड जलधार बेलपत्र, मदार, धतुरा, दुग्ध, जल ज्योर्तिलिग पर बहती रही। कंकर-कंकर शंकर का नजारा अद्भुत दिखा। चारों दिशाओं में हर-हर महादेव के नारों की गूंज के बीच भक्त भोलेशंकर का दर्शन कर निहाल उठे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को सभी शिव मंदिर ओम नम: शिवाय के जाप से गुंजायमान हो उठे। शिवालयों में भगवान शंकर का अभिषेक, पूजन चल रहा था। शिव मंदिरों में भक्तों ने शिव की आराधना करने के दौरान ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप किया और शिव को खुश करने के लिए दूध, बेल पत्ती, मदार, धतूरा, भांग, भस्म, कनेर का पुष्प आदि चढ़ाया। साथ ही शिवभक्तों ने शिव चालीसा, शिव तांडव, शिव पुराण आदि का पाठ भी किया। कहा जाता है कि जहां श्रीराम वहां शिव। राम और शिव का स्वरूप एक है। श्रीराम की आराधना से शिवत्व की प्राप्ति और शिव की उपासना से राम कृपा सुलभ हो जाती है। महाशिवरात्रि पर भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए जनमानस उमड़ पड़ा। शिवालयों और मंदिरों में तो शिव के न जाने ऐसे कितने स्थान हैं जो शिव शक्ति की प्रमाणिकता को प्रमाणित करते हैं आस्था की कसौटी पर। कुछ ऐसी ही प्रामणिकता लिए आस्था का केंद्र बिदु है शिवपुर स्थित रामेश्वरम् मंदिर (रामगया घाट)। महाशिवरात्रि पर विध्य नगरी का वातावरण शिवभक्तों के भक्तिमय उल्लास से आह्लादित दिखा। शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के गगनभेदी उद्घोष श्रद्धालुओं की भोले भंडारी के प्रति अटूट आस्था को प्रकट कर रहे थे। जलाभिषेक को उमड़े आस्थावान

    महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक को आस्थावानों का सैलाब उमड़ने लगा था। हर वर्ग उम्र के लोग भोलेनाथ को जलार्पण कर उनका अभिषेक करने को आतुर दिखे। मंत्रोच्चारण के बीच शिव स्तुति कर जनकल्याण की कामना की गई। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया था।

    कई जगह निकाली गई शिव बारात, उमड़ा हुजूम

    महाशिवरात्रि पर कई जगह शिव बारात भी निकाली गई। मुख्यालय से लेकर गांवों, कस्बों में श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते शिव बारात निकाली। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चौराहों पर विशेष चौकसी बरती गई। शिवालयों में पुलिस की खास निगहबानी रही। जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner