जल जीवन मिशन व अटल भू-जल योजना एक साथ प्रगति पर
जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) जलस्तर को बढ़ाना और घर-घर पेयजल पहुंचाना दोनो

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : जलस्तर को बढ़ाना और घर-घर पेयजल पहुंचाना दोनों कार्य एक साथ प्रगति पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बदौलत जल जीवन मिशन व अटल भू-जल योजना तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। यह बात मंगलवार को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कही।
जल शक्ति मंत्री मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अटल भू-जल योजना प्रदेश भर के 75 जिले के 147 ब्लाक पर एक साथ शुरू की गई है। योजना शुरू होने से पहले 147 ब्लाक डार्क जोन में थे। पांच वर्ष के अंतराल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों के परिणाम स्वरुप डार्क जोन सेफ जोन में तब्दील हो गए। अब डार्क जोन की संख्या घटकर 82 पर आ गई है। सभी ब्लाकों में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। खेत, तालाब, कुएं को संरक्षित करने के अलावा जगह-जगह चेकडैम का निर्माण व बृहद पौधारोपण के जरिए जलस्तर को बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पांच बड़ी नदियों के जीर्णोद्धार को लेकर प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार ने सम्मानित भी किया है। जल जीवन मिशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहरी क्षेत्रों में सड़कों की खुदाई से लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, पर अच्छे काम को संपादित करने में कुछ कठिनाइयों का सामना तो करना ही पड़ता है। जनसंख्या नियंत्रण कानून साहसिक निर्णय : महेंद्र
जल शक्ति मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को साहसिक निर्णय बताया। कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री का स्वागत, अभिनंदन किया जा रहा है। सरकार का यह निर्णय देशहित में है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह आदि रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।