Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vindhyachal: विंध्याचल में वीआईपी दर्शन के नाम पर हो रही है मनमानी, शोषण से आम श्रद्धालु परेशान

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 03:54 PM (IST)

    Vindhyachal मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। जिला प्रशासन की रोक के बावजूद स्थानीय पुलिसकर्मी मां विंध्यवासिनी दरबार में मनमानी कर रहे हैं। वीआईपी के नाम पर दर्शन कराने के लिए दान पात्र की तरफ से गर्भगृह में ले जाकर मां का चरण स्पर्श करा रहे हैं। आम श्रद्धालु इस वीआईपी दर्शन के नाम पर परेशान हैं।

    Hero Image
    विंध्याचल में वीआईपी दर्शन के नाम पर हो रही है मनमानी

    संवाद सूत्र, मीरजापुर। मीरजापुर का विंध्यधाम देशभर में प्रसिद्ध। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। आम जनता से लेकर खास चेहरे माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन जब से वीआईपी चेहरों की यहां एंट्री हुई तब से आम जनता की परेशानी भी बढ़ गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला प्रशासन की रोक के बावजूद स्थानीय पुलिसकर्मी मां विंध्यवासिनी दरबार में मनमानी कर रहे हैं। वीआईपी के नाम पर दर्शन कराने के लिए दान पात्र की तरफ से गर्भगृह में ले जाकर मां का चरण स्पर्श करा रहे हैं। वहीं आम श्रद्धालु घंटों कतार में लगने के बाद भी मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए तरस जा रहे हैं।

    आम श्रद्धालुओं का किया जा रहा है शोषण

    तीर्थ पुरोहित तरुण पांडेय, भाष्कर भट्ट एवं विंध्य पंडा समाज के पार्षद गौतम द्विवेदी ने बताया कि वीआईपी के नाम पर आम श्रद्धालुओं का शोषण किया जा रहा है। तीर्थ पुरोहित रमन त्रिपाठी ने बताया कि जिस तरह से मंदिर पर पुलिसकर्मी मनमानी कर रहे हैं ऐसे में इनके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए।

    वीआईपी के नाम पर विंध्यधाम में मनमानी

    जिला प्रशासन की रोक के बावजूद स्थानीय पुलिसकर्मी मां विंध्यवासिनी दरबार में मनमानी कर रहे हैं। वीआईपी के नाम पर खास लोगों को एंट्री दी जा रही है और उन्हें जल्दी मां के दर्शन कराए जा रहे हैं। वहीं, आम जनता लंबी-लंबी कतारों के बाद भी मां को देख भी नहीं पा रहे हैं। विंध्यधाम में दर्शन भी अब एक कारोबार के रूप में चल रहा है।