शीत-गर्म से बचे नहीं तो आएंगे सर्दी-जुकाम की चपेट में
जागरण संवाददाता मीरजापुर इस मौसम में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है वरना आप बीमारिय

जागरण संवाददाता , मीरजापुर : इस मौसम में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है वरना आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इस मौसम में लोगों को कमजोरी महसृूस होती है। पेशाब पीला होने लगता है। विभिन्न तरीके की बीमारियां भी होती हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही बरती तो सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाएंगे। इससे बचना है तो आपको शीत-गरम से बचना होगा। ठंडी वस्तुओं का सेवन नहीं करना है।
एसी से निकलने के बाद तत्काल धूप में नहीं जाना है। धूप से आने के बाद कुछ देर बैठने के बाद ही पानी पीना है। पानी का सेवन अधिक करें। भोजन भी ताजा करें। दोपहर में फलों का सेवन करें। ऐसा नहीं करने से रोग का शिकार हो जाएंगे। बाहर का सामान खाने से बचें, नहीं तो डायरिया की चपेट में भी आ सकते हैं। शुगर के मरीजों को निमोनिया होने का खतरा रहता है। किडनी को बचाने के लिए शुगर व
बीपी को नियंत्रित करें। गुर्दे में पथरी है तो उसका इलाज कराएं। यह जानकारी फिजिशियन एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ डा. आनंद कुमार सिंह ने दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम हैलो डाक्टर में बुधवार को कलेक्ट्रेट रोड स्थित कार्यालय में पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए दी। प्रस्तुत है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश -
----------------------
सवाल : बार -बार सर्दी जुकाम हो जाता है। ऐसा न हो, इसके लिए क्या करें ?
जवाब : ऐसा एलर्जी से होता है। धूल-धुआं से बचें। ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें।
सवाल : पेट के दाहिने ओर दर्द होता है तो क्या करें ?
जवाब : यह दर्द गैस या किडनी में पथरी होने के कारण होगा। पांच दिन गैस की दवा सुबह शाम खाएं। आराम न मिले तो अल्ट्रासाउंड कराकर डाक्टर को दिखाएं, राहत मिल जाएगी।
सवाल : पत्नी की बच्चेदानी में कई महीने से दर्द हो रहा है, क्या करें?
जवाब : इसके लिए महिला डाक्टर को दिखाएं। दवा चलेगी, आराम मिल जाएगा।
सवाल : वे शुगर के मरीज हैं। उनके एक पैर में सूजन आ गई है, इलाज बताएं ?
जवाब : ऐसा शुगर बढ़ने या गुर्दे में दिक्कत के कारण होता है। दवा देने पर आराम मिल जाएगा।
सवाल : पत्नी गैस से बहुत परेशान रहती हैं, खाना भी नहीं खा पाती हैं ?
जवाब : पेट साफ न होने से ऐसा होता है। सलाद का सेवन अधिक करें, पेट साफ होगा तो गैस कम बनेगी। फिलहाल गैस की दवा पांच दिन खाएं।
सवाल : सर्दी-जुकाम होने पर सिर में दर्द होने लगता है?
जवाब : ऐसा एलर्जी से होता है। सिर में दर्द होना साइनस की बीमारी है। गर्म पानी का सेवन करें।
सवाल : घुटने में कई महीने से लगातार दर्द हो रहा है, इलाज बताएं?
जवाब : हड्डी के डाक्टर को दिखाएं। एक्सरे कराने के बाद दवा चलेगी, राहत मिलेगी।
सवाल: पेट साफ नहीं होता है। बहुत परेशान रहता हूं।
जवाब : मसालेदार व चिकनी वस्तु वाला भोजन न करें। खाना कम खाएं। सलाद का सेवन अधिक करें।
सवाल : लिगामेंट में कई महीने से दर्द हो रहा है, इलाज बताएं ?
जवाब : लिगामेंट का इलाज बहुत की महत्वपूर्ण है। हड्डी के डाक्टर को दिखाकर अच्छे से इलाज कराएं। आराम भी करें।
सवाल : पत्नी के बदन में लगातार दर्द होता है तो वह दर्द की दवाएं खा लेती हैं। इससे कैसे बचे?
जवाब : जोड़ों या नसों में दिक्कत होगी। बार-बार दर्द की दवा न खाएं। डाक्टर को दिखाकर इलाज कराएं, आराम मिलेगा।
सवाल : भाई के गाल ब्लडर में पथरी है। कैसे गलेगी ?
जवाब : गाल ब्लडर में पथरी गलती नहीं है। उनका गाल ब्लडर ही निकलवा दें, नहीं तो बाद में अधिक परेशानी होगी।
सवाल : वे बहुत शराब पीते हैं, कैसे छूटेगी, कोई उपाय बताएं?
जवाब : इसके लिए नशा उन्मूलन केंद्र पर जाना होगा। शराब छूट जाएगी।
सवाल : कमर के पीछे हमेशा दर्द होता है, पेशाब करने के बाद आराम मिल जाता है।
जवाब : ऐसा प्रोस्टेट बढ़ने से होता है। अस्पताल में आकर दिखाएं तो उनकी जांच कराएं, बढ़ा होगा तो दवा दी जाएगी। आराम मिल जाएगा।
----------------------- इन्होंने पूछे प्रश्न
मनोज कुमार मझवां, दिनेश विश्वकर्मा आही कछवां, आशीष विश्वकर्मा अहरौरा, बिजेंद्र कुमार कलवारी मड़िहान, अशोक विश्वकर्मा अहरौरा, हितेश पांडेय विजयपुरा, राधेश्याम अहरौरा, धीरेंद्र दूबे पटेहरा, ज्ञानचंद्र सिंह कलवारी, सुनील सिंह धनसिरिया, संतोष कुमार आही कछवां, अमरेश कुमार पटेहरा, आजाद सिंह चुनार, लवकुश कुमार अहरौरा, साज खान विजयपुर, राजेश कुमार विजयपुर, अविनाश चुनार, फूलचंद्र दीपनगर पटेहरा, देव प्रकाश मिश्रा गैपुरा, चंदन पांडेय कछवां, मनोज कुमार पटेल नगर आदि ने अपनी शारीरिक बीमारियों के उपचार की जानकारी ली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।