Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Holi 2024: मिर्जापुर में बाजारों में चढ़ा होली का रंग, शुगर के मरीजों के लिए मिल रही है ये खास मिठाई

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 03:35 PM (IST)

    Holi 2024 रंगों का पर्व होली 25 मार्च को मनाया जाएगा। होली के मद्देनजर बाजार रंग-बिरंगी पिचकारी से सज गए हैं। रासायनिक रंगों के परहेज के चलते इन दिनों हर्बल रंगों की मांग बढ़ गई है। होली के त्योहार के मद्देनजर जनपद में खोया की मांग बढ़ गई है। इन दिनों मुकेरी बाजार आदि बाजारों में 250 से लेकर 500 रुपये तक खोया की बिक्री हो रही है।

    Hero Image
    मीरजापुर चुनार बाजार स्थित एक दुकान पर बिकने मिल रहे रंग

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। रंगों का पर्व होली 25 मार्च को मनाया जाएगा। होली के मद्देनजर बाजार रंग-बिरंगी पिचकारी से सज गए हैं। रासायनिक रंगों के परहेज के चलते इन दिनों हर्बल रंगों की मांग बढ़ गई है। वहीं होली पर बाजार में शुगर फ्री गुझिया और मिठाई की मांग बढ़ी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महज दो दिन शेष रहने के कारण होली पर्व के मद्देनजर लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं और खरीदारी में जुट गए हैं। इसके चलते बाजारों में रौनक दिख रही है। नगर में बाजार होली पर्व के करीब आते ही रंग-बिरंगी पिचकारियों से सज गया है।

    नए-नए डिजाइन की पिचकारी

    बाजार में नए-नए डिजाइन की पिचकारी मिल रही है। बच्चे बैंगन, टैंक, पिट्ठू पिचकारी के साथ ही पाइप और बंदूक वाली पिचकारी को पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही रंग बिरंगी टोपी और मुखौटे भी बाजार में आ गए हैं। जंगली जानवर, भूत-प्रेत, जानवर आदि के मुखौटे बिक रहे हैं। सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक बाजारों में रौनक छाई हुई है। नगर के त्रिमोहानी, बसनही बाजार, वासलीगंज, तेलियागंज, संकटमोचन, रमईपट्टी आदि में लोग खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं।

    250 से 500 रुपये किग्रा बिक रहा खोवा

    होली के त्योहार के मद्देनजर जनपद में खोया की मांग बढ़ गई है। इन दिनों मुकेरी बाजार आदि बाजारों में 250 से लेकर 500 रुपये तक खोया की बिक्री हो रही है। खोया की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

    बाजार में मिल रही शुगर फ्री गुझिया

    होली के रंगों में मिठास घोलने के लिए गुझियों का बाजार भी सज गया है। इन दिनों आम गुझिया के साथ ही शुगर फ्री गुझिया लोगों की पसंद बनी हुई है। ड्राई फ्रूट वाली नमकीन भी बाजार में उपलब्ध है। देसी घी से निर्मित खोवा, सूजी, बूंदी, मावा-चाशनी, मावा बूंदी की गुझिया लोगों को भा रही है।

    यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024 Muhurat: रविवार को इतने बजे जलाएं होलिका, इससे पहले है भद्रा का साया; जानिए मुहूर्त-मंत्र और पूजा विधि