Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यपाल कलराज मिश्र ने विध्यधाम में लगाई हाजिरी

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 06 Apr 2022 07:55 PM (IST)

    जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को राजस्थान के राज्

    Hero Image
    राज्यपाल कलराज मिश्र ने विध्यधाम में लगाई हाजिरी

    जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विध्य दरबार पहुंचकर मां विध्यवासिनी की चौखट पर मत्था टेका। विधिवत दर्शन-पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।

    पत्नी सत्यवती मिश्र व पुत्र राजन मिश्र के साथ विध्यधाम पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद के साथ मंदिर की ओर बढ़े और गर्भगृह पहुंच मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मां विध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। हवन कुंड की भी परिक्रमा की। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया। दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल होटल पहुंचे। समाजसेवी पद्माकर मिश्र ने माल्यार्पण कर व चुनरी पहनाकर राज्यपाल का स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह आदि थे। शाम चार बजे विध्याचल पहुंचे राज्यपाल करीब 45 मिनट तक थे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कार से वाराणसी रवाना हो गए। रामनवमी पर न हो पुनरावृत्ति

    राजस्थान के करौली जिले में नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से गुजर रही बाइक रैली पर पत्थरबाजी, हिसा और आगजनी को लेकर मीडिया के सवाल पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि जिस ढंग से घटना घटित हुई और सामूहिक रुप से पत्थर फेंका गया। इससे घटना पूर्व नियोजित लगता है। कब जुलूस निकलने वाला है और कब पहुंचने वाला है, इसका समुचित तौर पर आंकलन कर पत्थर फेंका गया और दुकानों में आग लगाई गई। हालांकि घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन सक्रिय है। अभी भी वहां क‌र्फ्यू लगा है। प्रयास है कि रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा में ऐसी घटना न हो। इसके लिए पुलिस-प्रशासन सक्रिय व सतर्क है।

    राज्यपाल ने की तारीफ

    राज्यपाल ने एक कांस्टेबल की तारीफ भी की। दरअसल, घटना के वक्त जलते मकान में एक मां अपनी बच्ची को लेकर खड़ी थी और दो बच्चे उसके साथ थे। यह देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जलते मकान के अंदर जाकर लोगों को बचाया। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रशंसनीय कार्य के बदले कांस्टेबल को प्रमोशन का तोहफा दिया।