Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, अब मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी; ग्राम पंचायतों में लगेंगे ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 05:54 PM (IST)

    UP News उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में किसानों को अब मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। विंड्स कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंडों में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और ग्राम पंचायतों में ऑटोमेटिक रेन गेज लगाए जाएंगे। किसान ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी सूचना प्राप्त कर सकेंगे जिससे फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। मौसम की जानकारी किसानों के लिए उपयोगी साबित होगी।

    Hero Image
    किसानों को मौसम के बदलाव की अब मिलेगी सटीक जानकारी

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्य क्षेत्र के किसानों को मौसम की अब सटीक जानकारी मिल सकेगी। सही समय पर मौसम संबंधी सूचना मिलने पर फसलों की सुरक्षा कर सकेंगे। किसान एप के माध्यम से लगभग तीन से चार दिन पूर्व मौसम संबंधी की सूचना मिलेगी। इसके लिए विंड्स कार्यक्रम के तहत चार विकास खंडों में आटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्लूएस) और 783 ग्राम पंचायतों में आटोमेटिक रेन गेज (एआरजी) लगाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के कृषि विभाग की ओर से संबंधित उपकरण को स्थापित करने के लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। वेदर इनफार्मेशन नेटवर्क डाटा सिस्टम विंड्स के प्रोजेक्ट के तहत सभी ग्राम पंचायतों में लगाया जा रहा है।

    इसका संचालन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के द्वारा सभी ब्लाकों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। मौसम संबंधी यंत्रों के लगने से जनपद के 3,07,896 से अधिक किसानों को सटीक जानकारी मिल सकेगी।

    प्रति घंटे मौसम, नमी की जानकारी हाोगी अपडेट

    विंड्स योजना के तहत केंद्र सरकार की मदद से राज्य का कृषि विभाग कार्य करेगा। वर्षामापी यंत्र स्वत: एकत्र जानकारी को सर्वर पर भेजेंगे। एप के माध्यम से किसानों को सूचना मिलेगी। प्रति घंटे मौसम, नमी आदि की जानकारी अपडेट होगी।

    स्काईमेट कंपनी के परियोजना प्रबंधक नितिन हिराउ ने बताया कि आटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्लूएस) लगने के बाद हवा की गति व दिशा, बारिश, आलोवृष्टि, तापमान, नमी के साथ बारिश की सटीक जानकारी मिल सकेगी। हवा में आर्द्रता की भी जानकारी मिलेगी। किसान मौसम के सटीक पूर्वानुमान के अनुसार कृषि संबंधी कार्य कर सकेंगे।

    उप कृषि निदेशक, विकेश कुमार पटेल ने बताया

    भारतीय मौसम विभाग की ओर से जनपद के चार विकास खंडों में आटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्लूएस) और 783 ग्राम पंचायतों में आटोमेटिक रेन गेज (एआरजी) लगाया जाएगा। इससे किसान लाभान्वित होंगे।