विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही वन विभाग सचेत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 14 Dec 2020 05:07 PM (IST)

जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) सुकृत वन रेंज के भवानीपुर वन चौकी अंतर्गत ग्राम सभा दर

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही वन विभाग सचेत
इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही वन विभाग सचेत

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : सुकृत वन रेंज के भवानीपुर वन चौकी अंतर्गत ग्राम सभा दरवान के पचपेड़िया के समीप रविवार की सुबह जंगली जानवर का शिकार कर लेकर जा रहे व्यक्ति को मृत जानवर सहित वन कर्मियों ने पकड़ लिया। भवानीपुर वन चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना व वायरल वीडियो वन विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया, जिससे वन विभाग सकते में आ गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भवानीपुर वन चौकी के कर्मियों ने पचपेड़िया के समीप मृत जानवर को ले जा रहे युवक को धर दबोचा। वहीं पकड़े गए आरोपित से पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने बताया कि दो लोग जंगली जानवर का शिकार करके उस व्यक्ति को बेचा गया है। पकड़े गए आरोपित के निशानदेही पर वन विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल में मृत जंगली जानवरों के खून व नाखून पाया गया। वन विभाग की टीम ने तीन लोगों के खिलाफ राजगढ़ पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है तथा मृत जानवर को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।