ग्रामीण अंचलों में मां के जयकारे से गूंज रहे दुर्गा पंडाल
ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किए जा रहे हैं। नवमी के दिन भी पंडालों में भक्तों की भीड़ जुटी रही और मां के जयकारे से प ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किए जा रहे हैं। नवमी के दिन भी पंडालों में भक्तों की भीड़ जुटी रही और मां के जयकारे से पंडाल गूंजता रहा। हर तरफ भक्ति गीतों की धुन बज रही है। पंडालों में स्थापित मां दुर्गा का भव्य स्वरूप देख भक्त दर्शन कर निहाल हो रहे है।
गैपुरा : छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत विजयपुर में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में विश्व कल्याण मिशन ट्रष्ट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका पांडेय ने आरती पूजन की। आरती पश्चात भक्तों को कहा कि आगामी 17 अक्टूबर से राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू के श्री मुख से रामकथा का रसपान करने की अपील। इस अवसर पर रिभू चौबे, संदीप अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, दीपक दुबे, नवनीत तिवारी, मयंक वैद्य आदि रहे। 44 स्थानों पर पंडालों में स्थापित हुई मां की प्रतिमा
हलिया : विकास खंड के प्रत्येक गांव में दुर्गा मूर्ति पूजन के लिए पंडाल सज गए हैं। विधि-विधान से पूजा अर्चन किया जा रहा है। क्षेत्र में 44 मूर्ति स्थापित करने के लिए अधिकारिक घोषणा की गई। प्रत्येक गांव में 5 से 10 दुर्गा मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस तरह से 79 ग्राम पंचायतों में सैकड़ों की तादात में दुर्गा मूर्ति पूजन के लिए पंडाल सजे हुए हैं। प्रत्येक मजरे में दो-दो मूर्तियां रखी गई हैं। कुछ पंडालों में वीडियो के माध्यम से रामायण भी दिखाया जा रहा है, वहीं कुछ दुर्गा पंडालों में रतजगा भी किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुल 44 मूर्ति स्थापित की गई हैं, जिन्हें 27 स्थलों पर विसर्जित किया जाना है। इस गांव के समिति के लोग रजिस्ट्रेशन नहीं कराए है वह भी गांव के रजिस्टर्ड समिति की मूर्ति के साथ निर्धारित स्थल पर विसर्जन करेंगे।
कछवां : क्षेत्र में नवरात्र पर्व पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मां दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए है। यहां प्रमुख रूप से नवयुवक कल्याण समिति, शंकर कल्याण समिति, रायल क्लब, जय मां दुर्गा क्लब दुर्गा पूजनोत्सव मिश्रा मार्केट आदि ने दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किया है। जगत जननी मां की भव्य प्रतिमा और पंडाल के सजावट को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों का भीड़ पहुंच रही है। साथ ही कछवां चौराहा पर व्यापार मंडल द्वारा प्रोजेक्टर पर रामायण दिखाया जा रहा है। प्रभारी रामकुमार उमर वैश्य के देखरेख में रामायण चल रहा है।
राजगढ़ : विकास खंड क्षेत्रों में इस वर्ष जगह-जगह मनाया जाने वाला दुर्गा पूजा के पंडाल पूरी तरह से सजी रही। कोरोना काल में दुर्गा पूजा न होने से सन्नाटा छाया रहा, लेकिन इस वर्ष ग्रामीण इलाकों में दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने से पूजा पाठ किया जा रहा है। क्षेत्र के पटेल नगर, राजगढ़ ,ददरा,बघौड़ा, धनसिरिया, कुड़ी, चौखड़ा, निकरिका समेत एक दर्जन से ज्यादा गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।