Mirzapur School Closed: शीतलहर का प्रकोप, बंद हुए आठवीं तक के स्कूल; अधिकारियों को निर्देश
Mirzapur News उत्तर प्रदेश में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शीतलहर के चलते लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। आलम ये है कि अब स् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। शीतलहर और तापमान में गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी प्रकार के शिक्षा बोर्ड के कक्षा आठ तक के विद्यालय 18,19 एवं 20 जनवरी को बंद कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह और बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत, मदरसा सहित संबंधित बोर्ड के विद्यालय बंद रखें।
अन्यथा निरीक्षण के दौरान खुले मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि विद्यालय में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। छात्र-छात्रा विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।
दो-तीन दिनों तक पड़ेगी शीतलहर
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी शिवमंगल सिंह के अनुसार शीतलहर मौसम पूर्वानुमान के आधार पर आने वाले दिनों में दो-तीन दिनों तक हवा में नमी बने रहने के साथ गलन और शीतलहर पड़ेगी।
ऐसा रहेगा तापमान
मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके चलते मौसम में नमी रहेगी। शीत और गलन बढ़ेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। कोहरा छाया रहेगा। बुधवार को तापमान अधिकतम 20 तथा न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 18 जनवरी को अधिकतम 21 व न्यूनतम 06 तथा 19 जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।