Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक ने पात्र ब्रह्मा, विष्णु व महेश की कराई शादी

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 11 Mar 2021 09:09 PM (IST)

    जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) सदर विधायक रत्नाकर मिश्र की ओर से प्रत्येक वर्ष महाश्ि

    Hero Image
    विधायक ने पात्र ब्रह्मा, विष्णु व महेश की कराई शादी

    जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : सदर विधायक रत्नाकर मिश्र की ओर से प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर ब्रह्मा, विष्णु व महेश के रूप बने पात्रों का विवाह कराया जाता है। इस बार भी बावली तिराहा स्थित बूढ़ेनाथ मंदिर से बरात उठी। बरात बंगाली तिराहा, बरतर, कंतित से होते हुए पुन: बावली तिराहा पहुंचा। जहां पात्र ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश ने मंच पर विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच वर माला डाला। इसके बाद विधायक ने कन्यादान का रस्म अदा किया। इसके बाद वर-वधूओं को उपहार स्वरूप घरेलू सामानों के साथ अन्य सामान दिया। साथ ही मौजूद लोगों ने नवदंपतियों को सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए मां विध्यवासिनी से कामना की। इस दौरान घराती व बराती पक्ष के लिए खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। इस दौरान महेंद्र पटेल संग कुसुम कुमारी, मनोरमा संग अंकित कुमार समेत तीन जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक साथ जीवन व्यतीत करने की कसमें खाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें