Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में अचानक कार में उठा धुंआ और धू-धू कर जल गई, चालक की जान बाल-बाल बची

    By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Wed, 03 Dec 2025 06:03 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार पूरी तरह से जल गई, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। आग लगने का कारण अज्ञात है। पुलिस औ ...और पढ़ें

    Hero Image

    प्रभु नारायण कार से बाहर निकलकर कुछ समझ पाते तबतक कार में आग लग गई।

    जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर)। क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कोठी गांव निवासी प्रभु नारायण मिश्र मीरजापुर से घर आ रहे थे, कार में अचानक ही पहले धुआं उठने लगा जबतक प्रभु नारायण कार से बाहर निकलकर कुछ समझ पाते तबतक कार में आग लग गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार से निकल रही लपटों से वह हल्का झुलस भी गए। माजरा देख रहे आस-पास के लोग अभी पहुंचते तबतक कार धू-धूकर कर जल उठी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

    प्रभु नारायण के छोटे भाई अजय नारायण मिश्र ने बताया कि बड़े भाई प्रभु नारायण मिश्र मीरजापुर से कोठी स्थित अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर घर से पहले बाणसागर नहर के समीप पहुंचे ही थे, कि तभी अचानक कार की बोनट से धुंआ निकलता देख उन्होंने गाड़ी रोक दी।

    कार रोकते रोकते आग की लपटें तेज होती गई और गाड़ी का गेट खोलकर नीचे उतरते समय प्रभु नारायण मिश्र हल्का झुलस गए। गनीमत था की कार का गेट खुल गया, अगर गेट न खुलता तो बड़ी घटना घट सकती थी। कार चला रहे प्रभु नारायण मिश्र ने बताया क‍ि डेढ़ वर्ष पहले मारुति कार लिए थे।