Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहिल्या बाई होल्कर ने लिखी थी समाज सुधार की ऐतिहासिक गाथा

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 31 May 2022 07:38 PM (IST)

    जागरण संवाददाता मीरजापुर समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर मंगलवार को वीरांगना म

    Hero Image
    अहिल्या बाई होल्कर ने लिखी थी समाज सुधार की ऐतिहासिक गाथा

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर : समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर मंगलवार को वीरांगना महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 297 वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विकास, न्याय, कुशल शासन नेतृत्व और समाज सुधार के कार्यों के चलते ही अहिल्याबाई होल्कर को जीवित रहते ही देवी कहा गया। मराठा साम्राज्य की लोकप्रिय महारानी राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने उस वक्त शासन की कमान संभाली जब शासन व्यवस्था के नाम पर घोर अत्याचार, अंधविश्वास, न्याय में विश्वास खत्म हो रहा था। अहिल्याबाई होल्कर ने समाज सुधार की ऐतिहासिक गाथा लिखी।

    जयंती पर निकली शोभायात्रा

    भागवत पाल विचार मंच ट्रस्ट की ओर से महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 297वीं जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय समाज पार्टी कार्यालय डंगहर पथरहिया से शोभायात्रा निकली, जो रेलवे ओवरब्रिज से होकर तेलियागंज, गिरधर चौराहा, खजांची चौराहा, वासलीगंज, संकट मोचन, जिला अस्पताल रोड, रमईपट्टी, पुलिस लाइन, तहसील चौराहा से होकर आवास विकास कालोनी पहुंचकर समाप्त हुई।

    comedy show banner
    comedy show banner